Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

CT 2025: वरुण या शमी से नहीं, इस भारतीय गेंदबाज से डरी न्यूजीलैंड टीम!

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भिडे़ंगी। इस मुकाबले से पहले कीवी टीम को लेकर एक नेट गेंदबाज ने बड़ा खुलासा कर दिया है।

Author
Edited By : Vishal Pundir Updated: Mar 9, 2025 11:35
New Zealand Cricket Team

Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार यानी आज 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ये फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले एक नेट गेंदबाज ने बड़ा खुलासा कर दिया है, जहां उसने बताया है कि न्यूजीलैंड की टीम की चिंता मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती नहीं हैं, बल्कि रविंद्र जडेजा हैं।

नेट बॉलर ने आगे बताया कि कीवी टीम फाइनल मुकाबले के लिए बाएं हाथ के स्पिनरों के लिए तैयारी कर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया चार-स्पिनर की रणनीति के साथ उतर सकती है, जो अब तक उनके लिए बहुत अच्छी रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर लटकी तलवार, चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद लग सकता है झटका

नेट गेंदबाज शाश्वत तिवारी ने बताया, ‘मुझे सौभाग्य से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिला। खैर एक समय पर उन्होंने मुझे रविंद्र जडेजा की तैयारी के लिए 18 गज से गेंदबाजी करने के लिए कहा।

ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास जिस तरह की स्पीड है, वे उस तरह की स्पीड की उम्मीद कर रहे हैं। हमने उस पॉइंट से गेंदबाजी की और हमने अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जब उन्हें लगा कि गेंद बहुत तेजी से आ रही है, तो मुझे 22 गज से गेंदबाजी करने के लिए कहा गया।’

ये भी पढ़ें:- 1998 में आज ही के दिन Sachin Tendulakr ने रचा था इतिहास, बने थे प्लेयर ऑफ द मैच

First published on: Mar 09, 2025 08:51 AM

संबंधित खबरें