Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की जीत की गूंज पूरी क्रिकेट दुनिया में सुनाई दे रही है। बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को अफगानिस्तान ने 8 रन से जीतकर सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है, दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। अफगान टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का दिल भी जीत लिया है।
सचिन तेंदुलकर ने किया खास पोस्ट
इंग्लैंड पर अफगानिस्तान की जीत के बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टीम की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि “इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान का लगातार अच्छा प्रदर्शन प्रेरणादायक है। अब आप उनकी जीत को उलटफेर नहीं कह सकते, उन्होंने अब इसे अपनी आदत बना लिया है।” इसके अलावा सचिन ने शतक लगाने वाले इब्राहिम जादरान और 5 विकेट लेने वाले अजमतुल्लाह उमरजई की भी तारीफ की। जीत के लिए मास्टर ब्लास्टर ने अफगान टीम को बधाई दी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी की बिगड़ी तबीयत
इससे पहले भी अफगानिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड के साथ ये कारनामा कर चुकी है। वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पहली बार हराया था। उसके बाद से अफगान टीम का व्हाइट बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है।
सेमीफाइनल के लिए इस टीम से होगी टक्कर
इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान टीम ने 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए है। इस जीत के साथ अफगान टीम ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। अब अफगान टीम का अगला अहम मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा। जो भी टीम इस मैच को जीत लेगी वो सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: बदल रहा सेमीफाइनल का समीकरण, जानें किस टीम के साथ हो सकता है भारत का मुकाबला
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
16 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines