Indian Premier League 2024 Mega Auction: आईपीएल-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होना है। बीसीसीआई ने अब तक खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर कोई भी फैसला नहीं लिया है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स अपने दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है।
कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है फ्रेंचाइजी
बीसीसीआई ने हाल ही में फ्रेंचाइजी के मालिकों के साथ एक बैठक की थी। इसमें टीम के मालिकों ने रिटेंशन संख्या पर अपने-अपने विचार साझा किए थे। कई फ्रेंचाइजी के मालिक चाहते थे कि अधिकतम 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होनी चाहिए। वहीं, कई 5 या 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने के पक्ष में थे। रिपोर्ट के अनुसार कुछ फ्रेंचाइजी एक भी खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए इच्छुक नहीं थी। अब बीसीसीआई पर निर्भर है कि वह कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देता है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने की थी खास डिमांड
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चेन्नई सुपरकिंग्स ने बैठक में बीसीसीआई से अनुरोध किया था कि वह पुराने नियम को वापस से बहाल करें। ये नियम रिटायर्ड खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रखने का था। इस नियम के तहत चेन्नई सुपरकिंग्स टीम इंडिया के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप़्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन कर सकती है, जिससे उन्हें महेंद्र सिंह धोनी को बहुत कम दाम पर रिटेन करने का मौका मिल सकता है।
बीसीसीआई कर रहा फैसले पर मंथन
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई रिटेंशन नियमों की घोषणा सितंबर के अंत तक टालने जा रहा है। पहले अगस्त तक की समयसीमा तय की गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड कथित तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के अनुरोध पर गंभीरता से विचार कर रहा है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में बने रहने से न केवल फ्रैंचाइजी बल्कि आईपीएल को भी फायदा होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स ले सकती है बड़ा फैसला
क्रिकबज की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स हर हाल में रिटेन करना चाहती है। अगर बीसीसीआई सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही रिटेन करने की अनुमति देगा, तब भी फ्रेंचाइजी महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन करेगी।
ये भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा 1 सेमी से चूके, डायमंड लीग में मिली सेकेंड पोजिशन, जीता सिल्वर
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दीवार बनकर खड़ा हुआ ये खिलाड़ी, भारत ने चटाई धूल
संबंधित खबरें
क्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 min agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
28 mins ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
1 hr agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
2 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
3 hrs agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines