नई दिल्ली: यशस्वी जायसवाल…महज 21 साल के इस अनकैप्ड प्लेयर ने क्रिकेट के गलियारों में धूम मचा दी है। एक से एक बेहतरीन पारी खेलकर यशस्वी खूब ‘यश’ कमा रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक बार फिर धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया।
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी
यशस्वी जायसवाल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर 2008 में 616 रनों का रिकॉर्ड बनाया था। 15 साल से ये रिकॉर्ड अनबीटेबल था, लेकिन यशस्वी ने ये 617 रन बनाकर ये रिकॉर्ड तोड़ डाला। उन्होंने 42 रन बनाकर ये रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
Yashasvi Jaiswal IPL 2023
पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने शानदार अर्धशतक जड़ा। शुरू से ही अच्छी लय में नजर आए यशस्वी ने 36 गेंदों में 8 चौके ठोक 50 रन बनाए। यशस्वी के नाम 14 मैचों में 48.07 के औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन हो गए हैं। उन्होंने इस दौरान 1 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं। जायसवाल इस शानदार पारी के साथ 600 रन के साथ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले चौथे और दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल सीजन में हाईऐस्ट स्ट्राइक-रेट (कम से कम 600 रन)
183.13 – क्रिस गेल (आरसीबी, 2011)
173.6 – ऋषभ पंत (डीसी, 2018)
168.8 – एबी डिविलियर्स (आरसीबी, 2016)
163.61 – यशस्वी जायसवाल (आरआर, 2023)
संबंधित खबरें
सूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
40 mins agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
7 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
8 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
8 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
9 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
9 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
10 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines