नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। दूसरे दिन लंच से पहले जब स्टीव स्मिथ लगातार खतरा बनते जा रहे थे, तब शार्दुल ने भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने स्मिथ को बोल्ड मारकर होश उड़ा डाले। ये नजारा 99वें ओवर में देखने को मिला।
बल्ला लगाते ही बिखर गईं गिल्लियां
शार्दुल ने इस ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर रखी। स्मिथ ने इस पर कट लगाना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्टंप्स में जा घुसी। तूफानी रफ्तार से आई गेंद ने स्टंप्स पर रखीं गिल्लियां बिखेर डालीं। बोल्ड होने के बाद स्मिथ अपने शॉट से निराश नजर आए। आखिरकार लॉर्ड शार्दुल ने स्मिथ को 121 रनों पर आउट कर टीम इंडिया को छठे विकेट के रूप में बड़ी सफलता दिला दी। दूसरे दिन के लंच से पहले तक शार्दुल ने कुल 23 ओवर में 83 रन देकर 2 विकेट चटकाए हैं। पहले दिन उन्होंने ओपनर डेविड वॉर्नर को 43 रन पर आउट किया था। केएस भरत ने शानदार कैच लपककर वॉर्नर का विकेट निकाला था।
https://twitter.com/sayontanroy/status/1666763208030572544
लंच से पहले टीम इंडिया को मिले चार विकेट
भारतीय टीम के लिए दूसरे दिन की शुरुआत अच्छी रही। टीम इंडिया ने लंच से पहले चार विकेट निकाले। 163 रन बनाकर खेल रहे ट्रैविस हैड को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा तो वहीं 121 रन बनाकर खेल रहे स्टीव स्मिथ को शार्दुल ठाकुर ने बोल्ड मारा। मोहम्मद शमी ने कैमरून ग्रीन का शिकार बनाया तो वहीं मिचेल स्टार्क को अक्षर ने रनआउट किया। लंच तक ऑस्ट्रेलिया ने 109 ओवर में 7 विकेट खोकर 422 रन बनाए। देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इस लय को कितना बरकरार रखती है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
40 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
42 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines