हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्ल्ड कप तक फिट हो पाएंगे बुमराह-अय्यर? BCCI ने जारी किया मेडिकल अपडेट

विज्ञापन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के दो अहम प्लेयर चोट के कारण बाहर चल रह हैं। दोनों चल रहे आईपीएल में भी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेल रहे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मीडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर को इंजरी है। इसी साल अक्टूबर में भारत में ही वनडे का वर्ल्ड कप होना है। बुमराह तो पिछले काफी महीने से पीठ की परेशानी से जूझ रहे हैं। चोट के चलते वो ना तो पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप खेल पाए और ना ही आईपीएल 2023 का हिस्सा है। श्रेयस अय्यर भी बैक इंजरी से ही जूझ रहे हैं।

अब बीसीसीआई ने दोनों की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने शनिवार को ट्वीट करके बताया कि तेज गेंदबाज बुमराह की न्यूजीलैंड में लोअर बैक की सर्जरी हुई। वो अब ठीक हैं। एक्सपर्ट ने उन्हें छह सप्ताह के बाद रिहैब करने की सलाह दी है। बीसीसीआई के अनुसार बुमराह ने बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी अपने रिहैब पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

श्रेयस अय्यर की अगले सप्ताह लोअर बैक की सर्जरी होगी। वो 2 सप्ताह सर्जन की निगरानी में रहेंगे और इसके बाद एनसीए में रिहैब के लिए जाएंगे। अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे।

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए ये अच्छी खबर है कि बुमराह ने रिहैब शुरू कर दिया है। भारत उन्हें वर्ल्ड कप तक फिट दिखना चाहता है। बुमराह के होने से टीम इंडिया की गेंजबाजी में फर्क दिखता है। खास कर के प्रेशर मैच में बुमराह का टीम में होना किसी टीम के लिए फायदेमंद है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola