हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs IND: जडेजा-कुलदीप की जोड़ी ने टीम इंडिया के लिए रचा इतिहास, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
WI vs IND

WI vs IND: वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में भी जीत के साथ आगाज किया है। बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। जीत के हीरो कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा रहे। इन दोनों ने मिलकर कुल 7 विकेट निकाले और बड़ा रिकॉर्ड बना डाला।

कुलदीप और जडेजा की जोड़ी ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के कमाल का प्रदर्शन करने वाली कुलदीप और रवींद्र जडेजा की पहली ऐसी बांए हाथ की जोड़ी बन गई है, जिसने वनडे मुकाबले में 7 विकेट का कमाल करके दिखाया। इन दोनों ने कुल मिलाकर 9 ओवर फेंके और 7 बल्लेबाजों का शिकार किया। इस जोड़ी से पहले टीम इंडिया के लिए ये कमाल किसी ने नहीं किया था।

https://twitter.com/BCCI/status/1684649302977630208?s=20

विज्ञापन

कुलदीप ने चटकाए 4 विकेट

वनडे सीरीज में मौके का फायदा उठाते हुए कुलदीप यादव ने स्पिन का जादू बिखेरा। उन्होंने 3 ओवर में 2 मेडन और 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कुलदीप ने वेस्टइंडीज टीम के कप्तान शाई होप, डोमिनिक ड्रेक्स, वाई कैरिया और जेडेन सील्स को आउट किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

https://twitter.com/BCCI/status/1684596540692639744?s=20

विज्ञापन

जडेजा ने 3 विकेट लेकर किया कमाल

रवींद्र जडेजा ने भी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 6 ओवर में 37 रन दिए और 3 शिकार किए। जडेजा ने शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, और रोमियो शेफर्ड का शिकार किया। कुलदीप और जडेजा की स्पिन के सामने मेजबान टीम टिक नहीं सकी और 114 रन पर ही समिट गई।

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 114 रन बनाए थे। इस छोटे से टारगेट के जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 52 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola