WI vs IND 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब वनडे सीरीज होगी। पहला मुकाबला 27 जुलाई यानी आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। वनडे विश्वकप 2023 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार मिली है। इसके बाद भी कैरिबियाई टीम के कप्तान शाई होप के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सीरीज के आगाज से पहले हुंकार भरी और बड़ा बयान दिया है।
शाई होप ने अपने इरादे साफ करते हुए कहा कि वह इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया को बुरी तरह हराना चाहते हैं, जिससे वनडे विश्वकप 2023 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पानी की निराशा को दूर किया जा सके। होप का मानना है कि उनकी टीम के पास भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके वनडे क्रिकेट में वापसी का सुनहरा मौका है।
हम क्या कर सकते हैं दुनिया को बताएंगे
शाई होप ने पहले वनडे को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए वापसी करने का अच्छा मौका है। टेस्ट की अपेक्षा ये फॉर्मेट अलग है, लेकिन हमारे लिए एक मौका है कि अपनी अपनी स्किल दिखाएं और दुनिया को बताएं कि हम क्या कर सकते हैं।’
हम जीत हासिस करेंगे
शाई होप ने वनडे विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं करने पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘हम जानते हैं कि जिम्बाब्वे में जो हुआ वो अब बीत चुका है। कुछ चीजों पर हमें काम करने की जरूरत है। जब भी हम मैदान में उतरते हैं तो जीत के लिए ही जाते हैं। हमें मालूम है कि हम हर एक मैच नहीं जीत सकते, फिर भी हमारी कोशिश उसी की रहती है। हमें उम्मीद है कि इस सीरीज में हम जीत हासिल करेंगे।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शिम्रोन हेटमायर, एलिक अथानाजे, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, ओशाने थॉमस, जेडेन सील्स, केविन सिंक्लेयर, डोमिनिक ड्रेक्स , यानिक कैरिया
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
17 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
50 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines