IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से अभी केवल पहले 20 मैचों का शेड्यूल ही जारी किया गया है. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि बचे हुए शेड्यूल का ऐलान कब किया जाएगा. इसका जवाब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की तरफ से दिया गया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
कब होगा दूसरे चरण के शेड्यूल का ऐलान?
मीडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि इस बार आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान 2 चरणों में क्यों किया गया है. उन्होंने कहा, “आईपीएल शेड्यूल के हिसाब से ही होगा. हमारी तरफ से 20 मैचों के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. बाकी बचे हुए मैचों के लिए शेड्यूल भी जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे. जैसे ही चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा उसके बाद आईपीएल के बचे हुए शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया जाएगा.”
#WATCH | Delhi | On IPL 2026, BCCI Vice President & Congress MP, Rajeev Shukla says, "IPL will be held on schedule. We have released the schedule for 20 matches. The schedule for remaining matches will be released after the Election Commission announces the dates for states going… pic.twitter.com/Q5JDar7VOv
— ANI (@ANI) March 12, 2026
पहले चरण में हर टीम के होंगे 4-4 मैच
आईपीएल 2026 का शेड्यूल 11 मार्च को किया गया है. शेड्यूल पर नजर डालें तो पहले फेज में हर टीम अपने 4-4 मुकाबले खेलते हुए नजर आएगी. इस बार का आईपीएल हर बार की तुलना में बड़ा होने जा रहा है. इस बार अभी तक किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के पहले हफ्ते में कोई भी डबल हेडर मुकाबला नहीं होंगे. सभी फ्रेंचाइजी आईपीएल के नए सीजन की तैयारी में जुट चुकी हैं और लगातार ट्रेनिंग सेशन जारी है.
ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप विजेता कोच को BCCI से मिलेगा ये खास अवॉर्ड, खिताब जीतने में निभाई थी अहम भूमिका









