Wasim Akram’s Advice to Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने हाल ही में कप्तानी से इस्तीफा देने वाले मौजूदा खिलाड़ी बाबर आजम की कप्तानी पर पहले ही सुझाव दिया था. 29 वर्षीय बल्लेबाज को लेकर उनका कहना था कि बाबर को पाकिस्तान सुपर लीग में कप्तानी नहीं करनी चाहिए। स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ हुई बातचीत के दौरान पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा था बाबर को लीग (पीएसएल) में शिरकत करना चाहिए और पैसा लेकर घर जाना चाहिए। टीम का नेतृत्व करना जीवन में अतिरिक्त तनाव लाता है।
वसीम अकरम और बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के लिए एक साथ काम कर चुके हैं। अकरम का कहना है, ‘मैंने कुछ साल पहले बाबर आजम को राय दी थी कि लीग में आपको कप्तानी नहीं करिए। आप देश के बड़े (अनुभवी) क्रिकेटर हैं। आप यहां पैसा लो, अपना खेल खेलो, रन बनाओ और घर जाओ। नेशनल टीम (पाकिस्तान) की कप्तानी ठीक है। लीग बिना किसी वजह के हमारे ऊपर अलग से दबाव लाती है।’
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: 3 खिलाड़ियों के लिए जी जान लगा देगी LSG, एक तो मध्यक्रम में बदल देता है अकेले मैच का रुख
वर्ल्ड कप 2023 में ग्रीन टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हाल ही में बाबर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी है। उनकी अनुपस्थिति में पाकिस्तान क्रिकेट ने टेस्ट फॉर्मेट की कमान शान मसूद के हाथ में सौंपी है, जबकि टी20 का नया कप्तान शाहीन अफरीदी को बनाया गया है। अफरीदी पीएसएल में अपनी कप्तानी का जलवा दिखा चुके हैं।
बताया जा रहा है पीएसएल 2024 का आगाज इस बार फरवरी माह में हो सकता है। वहीं टूर्नामेंट का आयोजन इस बार पाकिस्तान में न होकर दुबई में खेले जाने की संभावना है। बाबर यहां पेशावर जाल्मी की टीम का नेतृत्व करेंगे।
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
53 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines