हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टूट गया सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली बने ICC टूर्नामेंट के नंबर 1 बल्लेबाज

Virat Kohli Records: ICC टूर्नामेंट में विराट अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Image Credit: Twitter

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में विराट कोहली बेहद ही शानदार फॉर्म में है। अभी तक खेले गए दोनों मैचों में विराट के बल्ले से दो हाफ सेंचुरी आ चुकी है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने 85 रनों की पारी खेली थी, तो वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने 55 रन बनाए। विराट की ये 55 रनों की पारी उनके लिए बेहद खास थी, क्योंकि इस पारी के बाद विराट के नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड हो गया है। विराट कोहली ने अब सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर एक खास उपलब्धि हासिल की है।

आईसीसी टूर्नामेंट में विराट ने तेंदुलकर को पछाड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में विराट कोहली ने 55 रनों की पारी खेलकर आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में विराट ने टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं वनडे विश्व कप, टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी की। इन तीनों टूर्नामेंट को मिलाकर विराट कोहली के नाम अब सबसे ज्यादा रन हो गए हैं।

ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  1. विराट कोहली- 2311 (52 पारी)
  2. सचिन तेंदुलकर- 2278 (44 पारी)
  3. कुमार संगकारा- 2193 (65 पारी)

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान को सता रहा है खौफ, अहमदाबाद में चलता है टीम इंडिया का रौब, रोहित की सेना तैयार

विज्ञापन

विश्व कप 2023 में विराट की शानदार शुरुआत

इन दिनों विराट कोहली बेहद ही शानदार फॉर्म में है। टीम को विराट से जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी, अभी तक वो उस पर खरे उतरे हैं। वनडे विश्व कप 2023 के पहले मैच में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम के 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद न सिर्फ टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला बल्कि शानदार जीत भी दिलाई। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे मुकाबले में भी टीम को विराट से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola