Virat Kohli and Travis Head No Handshake Viral Video: आईपीएल 2026 में 22 मई की शाम एसआरएच और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले ने न सिर्फ अपने नतीजे की वजह से, बल्कि विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हुई तीखी नोकझोंक की वजह से भी सबका ध्यान खींचा. बीते शुक्रवार को हैदराबाद ने 55 रनों से शानदार जीत हासिल की, लेकिन मैच के बाद इन दोनों स्टार्स के बीच हुई ‘गरमागरमी’ सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई.
‘नो हैंडशेक’ का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, मैच के बाद विराट कोहली ने ट्रैविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. बताया जा रहा है कि ये टेंशन आरसीबी की पारी के दौरान ही शुरू हो गई थी, जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और हेड आरसीबी के पूर्व कप्तान से कुछ कहा-सुनी करते नजर आए.
पिच पर तीखी बहस
इस मैच में विराट कोहली बल्ले से कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए और 11 गेंदों में 15 रन बनाकर साकिब हुसैन का शिकार बन गए. हालांकि उनकी पारी छोटी थी, लेकिन क्रीज पर रहते हुए उनकी हेड से तीखी बहस हुई, जिसने दोनों टीमों के बीच मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया.
यह भी पढ़ें- अगर ऐसा होता तो… क्रिकेट के ‘किंग’ नहीं होते विराट ? बचपन के कोच ने बताई कोहली के करियर की अनकही सच्चाई!
हेड ने कोहली को उकसाया?
ऑनलाइन मौजूद वीडियो फुटेज से ऐसा लग रहा था कि फील्डिंग के दौरान ट्रेविस हेड विराट कोहली को उकसाने की कोशिश कर रहे थे. ऐसा लगा कि ऑस्ट्रेलियन बैटर कोहली को आक्रामक शॉट खेलने की चुनौती दे रहे थे, जिस पर भारतीय स्टार ने मिडिल ओवर्स में तीखा रिएक्शन दिया. कोहली ने शायद कहा, ‘अब जब तुम्हें सब्स्टिट्यूट नहीं किया जाएगा, तो तुम गेंदबाजी ही कर लो.’
ऐसा माना जा रहा है कि ये कमेंट इस बात से जुड़ा था कि इस सीजन में ट्रविस हेड को अक्सर ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के तौर पर सब्स्टिट्यूट के रूप में इस्तेमाल किया जाता था. कोहली का इशारा शायद इस तरफ था कि चूंकि इस मैच में हेड मैदान पर ही मौजूद थे, इसलिए उन्हें गेंदबाजी में भी अपना योगदान देना चाहिए.
वायरल हुआ मोमेंट
विराट कोहली के आउट होने के बाद, ट्रैविस हेड ने कथित तौर पर इस बहस के दौरान एक और टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘तुम तो आउट भी हो गए, दोस्त, इससे पहले कि मैं गेंदबाजी करने आता.’ ये घटना तब से SRH बनाम RCB मुकाबले के सबसे ज्यादा चर्चित पलों में से एक बन गई है.
ट्रेविस हेड का जवाब
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर ट्रैविस हेड ने भी इस वायरल मोमेंट को इशारों-इशारों में रिएक्शन दिया है. ऑस्ट्रेलिया के इस स्टार प्लेयर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खुद की फोटो लगाई है, जो नो हैंडशेक मोमेंट से जुड़ी है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘शरीर को खुद अंदाजा लगाने दीजिए.’
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines