हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड T20I सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा खेलने का मौका? कप्तान अय्यर पहले ही दे चुके हैं हिंट

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. सभी के मन में सवाल है कि सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर मौका मिलेगा या नहीं. श्रेयस अय्यर पहले ही इशारों-इशारों में इसका जवाब दे चुके हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से T20I सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की T20I सीरीज का समापन हुआ है. इस पूरी सीरीज में कुल 5 मैच खेले गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को एक भी मौका नहीं मिला. उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली, जिस वजह से फैंस बेहद निराश हैं. सोशल मीडिया पर वैभव को खेलने का मौका देने की मांग हो रही है. हालांकि, 15 साल के युवा बल्लेबाज को अभी भी खेलने का मौका नहीं मिलेगा. श्रेयस अय्यर ने खुद अपने एक इंटरव्यू के जरिए इस बारे में हिंट दिया था.

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2026 शानदार रहा है और उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी अब तक सीमित मौकों पर प्रभावित किया है. वैभव एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में उन्हें खेलने का चांस नहीं मिला. श्रेयस अय्यर ने श्रृंखला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिए जाने का कारण बताया. उन्होंने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना होगा.

श्रेयस अय्यर ने इस बात पर जोर दिया था कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लंबे समय से भारत के लिए बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं. इसी वजह से उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है. अय्यर ने साफ किया कि वैभव सूर्यवंशी की जब जगह बनेगी, तो उन्हें भी लंबे समय तक खेलने का मौका मिलेगा. श्रेयस अय्यर के इस इंटरव्यू ने साफ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी अभी टीम मैनेजमेंट की प्राथमिकता नहीं हैं और वह बैकअप ओपनर ही रहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने जीता WCL 2026, फाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से दी पटखनी

संजू सैमसन के प्रदर्शन ने बंद किए दरवाजे

पिछले कुछ महीनों में संजू सैमसन की फॉर्म में उतार-चढ़ाव आया है. लगातार चार मैचों में फ्लॉप रहने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में संजू ने जोरदार कमबैक किया और 82 रन ठोके. चौथे T20I में भी संजू ने अर्धशतक जड़ दिया. इसी वजह से अब संजू सैमसन को न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने का मतलब नहीं रहेगा.

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट को संजू पर भरोसा है और उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पूरे मौके दिए जा सकते हैं. अगर संजू शुरुआती तीन T20 मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे, तभी वैभव की जगह बन सकती है. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है.

ये भी पढ़ें:- 2026 खत्म होने में सिर्फ 73 दिन बाकी, अब कितने मैच खेलेंगे रोहित-विराट? देखें टीम इंडिया का पूरा वनडे शेड्यूल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola