क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने जीता WCL 2026, फाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से दी पटखनी

West Indies Champions Won WCL: वेस्टइंडीज लीजेंड्स टीम ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने कमाल किया.

west indies won wcl 2026

वेस्टइंडीज चैंपियंस ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट जीत लिया (Image: Instagram/worldchampionshipoflegends)

West Indies Champions Won WCL: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 का समापन हो गया है. इस टूर्नामेंट से भारतीय टीम पहले ही बाहर हो गई थी. वेस्टइंडीज चैंपियंस ने कमाल कर दिया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में पूरी तरह डॉमिनेट करके जीत दर्ज की. क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम ने इतिहास रचते हुए ट्रॉफी पर कब्जा किया. अपने शानदार प्रदर्शन के लिए चैडविक वॉल्टन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने जीता WCL 2026 का फाइनल

WCL 2026 का फाइनल वेस्टइंडीज चैपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच खेला गया. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की. इंग्लिश टीम के लिए मोईन अली ने सर्वाधिक 60 रन बनाए. इसके अलावा ओवैस शाह ने भी 38 रनों की पारी खेली. उन्होंने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज को फाइनल जीतने के लिए 160 रनों की जरूरत थी. कप्तान क्रिस गेल और लेंडल सिमंस ने शानदार शुरुआत दी. गेल ने 14 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद सिमंस की चैडविक वॉल्टन के साथ साझेदारी देखने को मिली. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 17 ओवर में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. लेंडल सिमंस ने 53 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 8 चौके जड़े. चैडविक ने 35 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए WCL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया.

विज्ञापन

चैडविक वॉल्टन बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज चैडविक वॉल्टन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला. उन्होंने 7 मैचों में 342 रन ठोक डाले. उन्होंने 85.50 के औसत से बल्लेबाजी की और 167.65 के स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 20 चौके एवं 28 छक्के जड़े. चैडविक ने टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों में से 4 में अर्धशतक जड़ा. उनका वेस्टइंडीज चैंपियंस की जीत में अहम किरदार था.

WCL जीतने वाली तीसरी टीम बनी वेस्टइंडीज चैंपियंस

तीन साल से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसका पहला संस्करण 2024 में हुआ था, जिसे इंडिया चैंपियंस ने जीता था. उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था. इसके बाद दूसरा सीजन 2025 में खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने जीत दर्ज की थी. अब तीसरे सीजन में वेस्टइंडीज चैंपियंस को जीत मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ