Vaibhav Suryavanshi’s Grand Welcome In Hometown Samastipur: आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीतने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मंगलवार 2 जून की रात अपने होमटाउन समस्तीपुर के मोतीपुर गांव पहुंचे. उनके आने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी तादाद में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए पहुंच गए. पूरे इलाके में जश्न कै माहौल देखने को मिला और लोकल क्रिकेट फैंस ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया.
फैंस में उत्साह
महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट वर्ल्ड में पहचान बना चुके वैभव को देखने के लिए युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया. कई लोग उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए घंटों इंतजार करते रहे. हालांकि भारी भीड़ के कारण हर फैंस को उनसे मिलने का मौका नहीं मिल सका.
करीबियों से मुलाकात
गांव पहुंचने के बाद वैभव ने कुछ लोकल लोगों और चाहने वालों से मुलाकात की. इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स सार्वजनिक रूप से ज्यादा सामने नहीं आए और मीडिया से दूरी बनाए रखी. बावजूद इसके, पूरे इलाके में वैभव की कामयाबी की चर्चा होती रही.
अग्रेसिव बैटिंग से बनाई पहचान
वैभव ने बहुत कम उम्र में ही अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया है. उनकी कामयाबी के कई सालों की मेहनत, अनुशासन और परिवार का लगातार मिला सहयोग अहम माना जाता है. खास तौर से उनके पिता ने उनके क्रिकेट करियर को संवारने में अहम रोल अदा किया है.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के दूसरे हाफ में पंजाब किंग्स से कहां हुई चूक? सचिन तेंदुलकर ने बताई सबसे बड़ी गलती
छा गए वैभव
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स भले ही खिताब जीतने में नाकाम रही, लेकिन वैभव की परफॉर्मेंस पूरे सीजन में चर्चा का विषय बना रहा. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी से कई मैचों का रुख बदल दिया और विरोधी टीमों के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा.
ऑरेंज कैप किया हासिल
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के दौरान वैभव ने 16 मुकाबलों में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 237 से ज्यादा रहा. उन्होंने सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाकर टूर्नामेंट में अपनी अलग पहचान बनाया और ऑरेंज कैप भी अपने नाम की.
टीम इंडिया की तैयारी
अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत वैभव अब देश के सबसे चर्चित युवा क्रिकेटरों में शामिल हो चुके हैं. उनका अगला टारगेट इंडिया-ए टीम में जबरदस्त खेल दिखाना और फ्यूचर में सीनियर टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करना है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines