Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में दूसरा T20I मैच होने जा रहा है. टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया था. चयनकर्ताओं ने सीरीज में नए खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है. भारतीय टीम पहले T20I में एकदम नए तेज गेंदबाजी अटैक के साथ उतरी थी. अमूमन जीत के बाद टीम का कॉम्बिनेशन बदलना सही नहीं माना जाता है. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच वीवीएस लक्ष्मण मिलकर ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर बदलाव कर सकते हैं.
अभिषेक शर्मा को दिया जा सकता है आराम
अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के मुख्य ओपनर हैं और पिछले कुछ सालों से वो लगातार खेल रहे हैं. अभिषेक को पिछले एक साल में आराम नहीं मिला है और इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर दिख रहा है. IPL 2026 के बाद वो आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नजर आए. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में भी उन्होंने ओपनिंग की. अभिषेक शर्मा ने पिछले 4 मैच में सिर्फ 30 रन बनाए हैं. वह अच्छे टच में नजर नहीं आ रहे हैं और लग रहा है कि उन्हें एक मैच के लिए आराम देना सही फैसला होगा.
ये भी पढ़ें:- क्या रोहित शर्मा ले रहे हैं रिटायरमेंट? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच
वैभव सूर्यवंशी के साथ कौन करेगा ओपनिंग?
अगर अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाता है, तो उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है. पिछले कुछ सालों से प्रभसिमरन लगातार IPL में रन बना रहे हैं और इंडिया A के लिए भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया वैसे भी नए खिलाड़ियों को मौका देकर 2028 T20 वर्ल्ड कप की तैयारी करना चाहती है. इसी वजह से प्रभसिमरन सिंह को खुद को साबित करने का एक मौका दिया जा सकता है. वह वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं.
दूसरे T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा.
ये भी पढ़ें:- Commonwealth Games 2026 में खुला भारत का खाता, झंडू कुमार ने दिलाया पहला मेडल
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
6 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
7 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines