क्या रोहित शर्मा ले रहे हैं रिटायरमेंट? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

Rohit Sharma: कुछ दिनों पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. टीम इंडिया में रोहित शर्मा की जगह पर खतरा मंडराता हुए नजर आ रहा था लेकिन उन्होंने लॉर्ड्स में शतक से सभी को चुप करा दिया. अब BCCI उपाध्यक्ष ने रोहित के फ्यूचर पर बात की.

Rohit Sharma

रोहित के फ्यूचर पर BCCI ने दिया अपडेट (Image: AI Generated)

Rohit Sharma: लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहें तेज हो गई थीं. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने जोरदार शतक जड़कर अटकलों पर विराम लगा दिया. BCCI सचिव ने लॉर्ड्स वनडे से पहले साफ कर दिया था कि रोहित शर्मा तब तक खेलेंगे, जब तक वो टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं. इसके बावजूद लॉर्ड्स वनडे के बाद फैंस के मन में रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सवाल है. अब BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित के रिटायरमेंट पर चुप्पी तोड़ी और सच सभी के सामने रखा.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के फ्यूचर पर BCCI उपाध्यक्ष का बड़ा बयान

BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने UP T20 लीग के चौथे सीजन के मिनी ऑक्शन में उपस्थिति दर्ज कराई. इसी बीच उन्होंने रिपोर्टर्स से बात करते हुए साफ किया कि रोहित शर्मा आगे भी टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे और अभी ‘हिटमैन’ रिटायरमेंट नहीं हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘रोहित शर्मा हमारी टीम का हिस्सा हैं और वो लगातार खेलते रहेंगे. मीडिया और सोशल मीडिया पर कई बातें सामने आ रही थीं, लेकिन इसका कोई अर्थ नहीं है. फिलहाल उनके रिटायरमेंट का कोई सवाल ही नहीं है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Team India को मिली एक और बड़ी खुशखबरी, हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर आई रिपोर्ट

लॉर्ड्स में शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने क्या कहा?

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में जोरदार शतक जड़ा और इशारों-इशारों में बता दिया कि अभी उनमें दम है. बाद में BCCI से एक खास इंटरव्यू में रोहित ने साफ कर दिया कि उनका फोकस अभी सिर्फ खेलने और अच्छा प्रदर्शन करने पर है. उन्होंने कहा, ‘मेरा काम बल्लेबाजी करना है. मैं आकर खेलता हूं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करता हूं. जब से मैंने डेब्यू किया है, तब से ही शोर मच रहा है. जब तक मैं यहां रहूंगा, तब तक ऐसा होता रहेगा. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है. मुझे सिर्फ इस बात से फर्क पड़ता है कि मैं मैदान पर क्या कर रहा हूं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ