हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘अच्छी चीजें अच्छे लोगों के…’, संजू सैमसन की पारी देख खुशी से झूम उठे सूर्यकुमार यादव, तारीफ में कही ये बड़ी बात

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत में संजू सैमसन ने एक कमाल की पारी खेल हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है. कप्तान सूर्या भी उनकी इस पारी को देख खुश नजर आए. उन्होंने संजू को लेकर क्या कुछ आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हार दिया है. इसी के साथ टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम के लिए इस मैच में संजू सैमसन हीरो बनकर सामने आए. उन्होंने 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने इस एक पारी से अपनी काबिलियत दिखाई है साथ ही अपने सभी आलोचकों के मुंह पर तमाचा भी जड़ा है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी संजू की इस पारी को देख काफी खुश नजर आए. उन्होंने क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं. 

संजू की पारी को लेकर क्या बोले सूर्या?

वेस्टइंडीज के खिलाफ आई संजू सैमसन की इस पारी ने हर भारतीय के चेहरे पर खुशी ला दी है. टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी गदगद नजर आए. उन्होंने पोस्ट मैच में संजू की तारीफ करते हुए कहा, “देखिए, मैं हमेशा कहता हूं, अच्छी चीजें अच्छे लोगों के साथ होती हैं जो इंतजार करते हुए, जिसके पास धैर्य होता है. मैंने ये बात अभी ही कही थी जब मैं उसके साथ था. आखिरी में ये सब मेहनत का फल है. जब लो नहीं खेल रहा था और मैदान के पीछे कड़ी मेहनत कर रहा था ताकि उसे समय पर अच्छा फल मिल सके. जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की पूरा मैच अकेले दम पर ही खत्म कर दिया.”

संजू सैमसन ने खेली ऐतिहासिक पारी

संजू सैमसन ने इस एक पारी के दम पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वो भारत के लिए टी20 विश्व कप में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है. इस पारी 97 रनों की नाबाद पारी में उन्होंने 194 की स्ट्राइक रेट से लगातार बल्लेबाजी की. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 बेहतरीन छक्के भी आए. इस टूर्नामेंट में ये उनकी तीसरी ही पारी थी और उन्होंने बड़ा धमाका करते हुए हर किसी को अपनी प्रतिभा के आगे झुका दिया है. सेमीफाइनल और फाइनल के मैचों में भी टीम उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs WI: संजू सैमसन की धमाकेदारी पारी से गदगद हुए भारतीय दिग्गज, सोशल मीडिया पर बांधे तारीफों के पुल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola