T20 World Cup 2026: टीम इंडिया से स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह आज शाम तक दोबारा टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं. मंगलवार को रिंकू फैमिली में मेडिकल इमरजेंसी के चलते बीच विश्व कप में ही घर लौट गए थे. टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में से पहले बताया कि वो बुधवार शाम को टीम के साथ होटल में रिपोर्ट करेंगे और 26 फरवरी को होने वाले मैच के लिए भी उपलब्ध रहेंगे. टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा.
बीच विश्व कप रिंकू ने क्यों छोड़ा टीम का साथ?
सामने आ रही जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह कैंसर जंग लड़ रहे हैं. उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उनको ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. रिंकू के पास जब इस बात की जानकारी पहुंची की उनके पिता की हालत नाजुक है तो उन्होंने घर परिवार के पास जाने का फैसला किया. हालांकि, अब वो एक बार फिर से टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंच रहे हैं.
🚨 GOOD NEWS FOR TEAM INDIA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 25, 2026
– Rinku Singh will re-join Indian team today evening. [RevSportz] pic.twitter.com/7CIMpB8BOY
बल्लेबाजी कोच ने दी जानकारी
टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रिंकू सिंह आज टीम के साथ जुड़ सकते हैं. उनके पिता की तबीयत खराब थी, जिसके चलते उनको घर वापस जाना पड़ा था. इसी के साथ उन सभी अटकलों पर भी विराम लगा गया, जिसमें रिंकू के टी20 विश्व कप से बाहर होने की बात की जा रही थी. रिंकू का टीम में होना एक अहम बात है. वो बतौर फिनिशर टीम इंडिया में खेल रहे हैं और उनकी पारियां टीम को जीत दिलाती हैं. बल्लेबाज के साथ-साथ वो एक बेहतरीन फील्डर भी हैं.
ये भी पढ़िए- भारत ही नहीं इस टीम से भी जीत के लिए तरसता है पाकिस्तान, टी20 विश्व में अब तक नहीं जीता एक भी मैच










