हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: फैंस का चेहरा लाल, टीम इंडिया की करारी हार पर आई मीम्स की बाढ़

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Semi Final IND vs ENG

नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की करारी हार पर भारतीय क्रिकेट फैंस खासे निराश हैं। यूं तो खेल में हार जीत एक हिस्सा है, लेकिन टीम इंडिया की इस करारी हार पर क्रिकेट फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं। भारतीय टीम की खराब गेंदबाजी ने इंग्लैंड को तूफानी बल्लेबाजी करने का पूरा मौका दे दिया। इस हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

अभी पढ़ें – Jos Buttler के इस शानदार छक्के ने तोड़ दिया हर भारतीय फैंस का दिल…हमेशा देगा दर्द…आपने देखा क्या?

 

यूजर्स ने टीम इंडिया की इस हार पर गुस्सा जताया है। फैंस का कहना है कि इंग्लैंड इतनी आसानी से जीत जाएगी ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। एक यूजर ने पर्दे से ढंकी टीवी दिखाते हुए वीडियो ट्वीट कर कहा, आज भारतीय फैन इस तरह से टीवी देख रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के बॉलर जोस बटलर और एलेक्स हेल्स का विकेट तलाश रहे हैं। कुछ फैंस ने केएल राहुल की बड़े मुकाबलों में खराब बल्लेबाजी पर निराशा जताई है।

अभी पढ़ें – IND vs ENG: ’11वें नंबर तक थे बल्लेबाज’…भारत को हराकर गदगद हुए जोस बटलर, इस भारतीय खिलाड़ी का किया जिक्र

 

https://twitter.com/Fallen_x_King/status/1590661371016138754

फाइनल में पहुंची इंग्लैंड

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। जोस बटलर ने 49 गेंदों में 80 और एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 86 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिलाकर फाइनल का टिकट कटा लिया। टीम इंडिया का कोई भी गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सका। अब इंग्लैंड की टीम 13 अक्टूबर को फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें