T20 World Cup 2022: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारतीय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर ने तूफान मचाते हुए 16 ओवर में ही 10 विकेट से जीत दिला दी। मैच के बाद कई दिग्गज खिलाड़ी टीम को घेर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने टीम में बदलाव की मांग की हैं।
‘मैं कुछ चेहरों को वर्ल्ड कप में बिल्कुल भी देखना नहीं चाहूंगा’- वीरेंद्र सहवाग
क्रिकबज पर बातचीत करते हुए सहवाग ने कहा, ‘मैं माइंडसेट और बाकी चीजों की बात तो नहीं करूंगा लेकिन मैं इस टीम में कुछ बदलाव जरूर चाहूंगा. मैं कुछ चेहरों को अगले वर्ल्ड कप में बिल्कुल नहीं देखना चाहूंगा। टी20 वर्ल्ड कप 2007 में हमने देखा था कि दिग्गज खिलाड़ी उस वर्ल्ड कप में नहीं गए थे। युवाओं का एक झुंड गया, जिससे किसी को उम्मीद नहीं थी। मैं चाहूंगा कि अगले वर्ल्ड कप के लिए इसी तरह की टीम चुनी जाए।’
मैं चयनकर्ताओं से इस फैसले की करता हूं उम्मीद
सहवाग ने कहा, ‘मैं अगले वर्ल्ड कप में उन सीनियर्स को नहीं देखना चाहूंगा जिन्होंने इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैं उम्मीद करता हूं कि चयनकर्ता भी इसी तरह को कोई फैसला लेंगे। सहवाग ने आगे कहा- हम जिस बेखौफ क्रिकेट की बात करते हैं चाहे वो ईशान किशन हों, पृथ्वी शॉ, रुतुराज गायकवाड या संजू सैमसन हों, ये प्लेयर भी तो खेलते हैं, ये भी रन बनाते हैं। अब वर्ल्ड कप से इन खिलाड़ियों को ब्रेक दे दिया गया। अब ये खिलाड़ी जब न्यूजीलैंड जाएंगे तो क्या होगा। ये वहां से खेलकर वापस आ जाएंगे, फिर इन्हें बड़े टूर्नामेंट में मौका नहीं मिलेगा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Diazepam)
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
45 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines