Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK मैच में सूर्या-कुलदीप की ‘लड़ाई’ का सच आया सामने, वायरल वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश!

Suryakumar Yadav-Kuldeep Yadav: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. मैच के अलावा सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव के बीच तकरार चर्चा का विषय बनी. हैंडशेक के दौरान उनके बीच अनबन नजर आई और फैंस ने मन में अलग-अलग तरह के सवाल उठ रहे थे. अब सूर्या-कुलदीप की लड़ाई के पीछे की सच्चाई सामने आई.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 17, 2026 10:30
Suryakumar Yadav-Kuldeep Yadav
'लड़ाई' का सच आया सामने

Suryakumar Yadav-Kuldeep Yadav: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरी तरह पराजित कर दिया. 61 रन के बड़े अंतर से भारतीय टीम ने पाक को धराशाई कर दिया. मैच से जुड़ा एक मोमेंट काफी वायरल हुआ, जहां हैंडशेक के दौरान सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव के बीच अनबन देखने को मिली. कुलदीप, सूर्या को कंधा मारकर चले गए. इसके बाद फैंस चिंतित थे कि टीम इंडिया का माहौल ठीक है या नहीं, क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप जैसा महत्वपूर्ण टूर्नामेंट अभी चल रहा है. अब उनकी इस लड़ाई के पीछे का सच सामने आ गया है.

सूर्या-कुलदीप ने वीडियो डालकर दिया जवाब

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या की गेंद पर कुलदीप यादव ने कैच छोड़ दिया था. इसी वजह से हार्दिक और सूर्या का कुलदीप पर गुस्सा फूटा था. बाद में हैंडशेक करते समय कुलदीप, सूर्या से कंधा टकरा कर गुस्से में चले गए. सूर्या ने भी पलटकर कुछ बोला. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था. कुछ लोग कप्तान सूर्या की तरफदारी कर रहे थे, तो कुछ कुलदीप के सपोर्ट में थे.

---विज्ञापन---

अनबन की इन अफवाहों के बीच सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव ने एक मजेदार वीडियो डाला, जो काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने अपना हैंडशेक वाला मोमेंट फिर से होटल में बनाया. उन्होंने बैकग्राउंड मे हेरा-फेरी का साउन्ड ट्रैक लगाया और बताने का प्रयास किया कि उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक है एवं मैच के दौरान जो हुआ, वो सिर्फ मैदान तक ही सीमित है. सूर्यकुमार ने इसी बीच मजेदार कैप्शन डालते हुए लिखा, ‘गुस्सा छोड़ दो भाई.’

आप नीचे सूर्या-कुलदीप का वीडियो देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- प्रिंसिपल ने दी थी चेतावनी, फिर भी परीक्षा देने नहीं पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया

भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी की. ईशान किशन ने 77 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने 176 रनों का लक्ष्य सामने रखा. कोलंबो की पिच पर 160 पार स्कोर था और पाकिस्तान के लिए चेज आसान नहीं रहता. हालांकि, भारतीय टीम ने उन्हें करीब पहुंचने ही नहीं दिया. 114 रन पर पड़ोसी टीम ऑलआउट हो गई और भारत ने 61 रन से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच चोटिल हुआ स्टार तेज गेंदबाज, हर्षित राणा के बाद KKR को IPL 2026 से पहले दूसरा झटका!

First published on: Feb 17, 2026 10:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.