Steve Smith Becomes Captain:ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 17 जनवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। आगामी सीरीज के लिए कंगारू टीम ने अपनी 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्कॉट बोलैंड और मैट रेनशॉ की टीम में वापसी हुई है। टीम का ऐलान करते हुए मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को प्लेइंग इलेवन में जरूर जगह मिलेगी। इसका मतलब है कि वह टीम में चार नंबर पर खेलते हुए नजर आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ग्रीन नंबर चार पर ही क्यों खेलेंगे? तो बेली ने साफ किया है कि शेफील्ड शील्ड में चार नंबर पर खेलते हुए उनका शानदार प्रदर्शन है। इसका मतलब कहीं न कहीं उनके दिमाग में ग्रीन को चार नंबर पर खिलाने की योजना है।
विज्ञापन
अगर ग्रीन मध्यक्रम में उतरते हैं तो स्मिथ के बतौर ओपनर खेलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। बेली ने आगे कहा कि एडिलेड टेस्ट में कैमरून ग्रीन अंतिम एकादश में नजर आएंगे। इसमें स्कॉट बोलैंड और मैथ्यू रेनशॉ के भी शामिल होने की उम्मीद जताई है। आगामी सीरीज के लिए हमने एक ऐसी टीम चुनी है जिसके बारे में हमारा मानना है कि इसमें देश के सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाज शामिल हैं।
विज्ञापन
Time to welcome the Windies.
Matt Renshaw returns to our men’s national squad, with Cam Green named a certain starter for the first Test in Adelaide. pic.twitter.com/cdprTbiiyE
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जरूर रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन बेहद कम उम्मीद है कि उन्हें उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ के रहते टीम में जगह मिले। रेनशॉ ने मार्कस हैरिस और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को पछाड़ते हुए टीम में जगह बनाई है।
The World Champs return to white-ball action in Feb!
टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा हेड को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वनडे सीरीज से वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कमिंस के साथ-साथ हेजलवुड, मिचेल मार्श और मिचेल स्टार्क को आराम दिया गया है। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस की टीम में वापसी हुई है।