IND vs AFG: भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ किन गेंदबाजों ने टी20 में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट?

Indian Bowlers With Most T20I Wickets Against Afghanistan: भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है।

Bhuvneshwar Kumar Ravichandran Ashwin India vs Afghanistan

भारतीय टीम। (Social Media)

Indian Bowlers With Most T20I Wickets Against Afghanistan: इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है। भारतीय टीम सीमित ओवरों के फॉर्मेट में एक बार फिर से ब्लू जर्सी में शिरकत करने के लिए तैयार है। इस बार उसका मुकाबला अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच कल (11 जनवरी) से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बात करें देश के किन गेंदबाजों ने अफगान टीम के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन:

पहले स्थान पर क्रमशः दो गेंदबाज काबिज हैं। इसमें भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल है। भुवनेश्वर ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबतक महज एक टी20 मुकाबला खेला है। इस बीच उनको एक पारी में पांच सफलता प्राप्त हुई है। उनके अलावा अश्विन ने अफगान टीम के खिलाफ अबतक कुल तीन मैचों में शिरकत की है। इस दौरान उन्हें भी पांच विकेट हाथ लगी है।

विज्ञापन

शमी, नेहरा, युवराज और लक्ष्मीपति बालाजी:

दूसरे स्थान पर चार गेंदबाज हैं। इसमें मौजूदा स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा, लक्ष्मीपति बालाजी और ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है। इन चारो गेंदबाजों ने अफगान टीम के खिलाफ क्रमशः तीन-तीन विकेट चटकाए हैं। खास बात यह है कि इन चारो गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ क्रमशः एक-एक मैच भी खेले हैं।

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा:

तीसरे स्थान पर भी दो गेंदबाजों का नाम आता है। इसमें मौजूदा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। अर्शदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो मैच खेलते हुए दो और जडेजा ने चार मैच खेलते हुए दो सफलता प्राप्त की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ