हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सौरव गांगुली को दोबारा मिलने जा रही ये बड़ी जिम्मेदारी, Asia Cup 2025 के बीच आई गुड न्यूज

Sourav ganguly: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर चर्चा में हैं. इस दिग्गज की दोबारा क्रिकेट प्रशासन में एंट्री होने जा रही है. आइए जानते हैं डिटेल में.

विज्ञापन
Sourav Ganguly

Sourav ganguly: एशिया कप 2025 के बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपने नए रोल के लिए चर्चा में हैं. दादा के नाम से मशहूर ये दिग्गज एक बार फिर क्रिकेट प्रशासन में एंट्री कर चुका है. गांगुली दूसरी बार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. रविवार को उन्होंने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया और चूंकि उनके खिलाफ कोई अन्य उम्मीदवार नहीं है, ऐसे में गांगुली का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है.

सौरव गांगुली की इस पद पर यह दूसरी पारी होगी. इससे पहले गांगुली 2015 से 2019 तक CAB के अध्यक्ष रह चुके हैं. इस बार गांगुली ने अपने बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली की जगह लेने जा रहे हैं, जो 2019 से CAB अध्यक्ष थे.

कब होना है क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के चुनाव

22 सितंबर को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के आगामी चुनाव होने वाले हैं. इस बार गांगुली के साथ-साथ उनके पैनल के दूसरे सदस्य भी निर्विरोध चुने जाएंगे. इस पैनल में वाइस प्रेसिडेंट के लिए नितीश रंजन दत्ता, सेक्रेटरी के लिए बबलू कोले, जॉइंट सेक्रेटरी के लिए मदन मोहन घोष और कोषाध्यक्ष के लिए संजय दास का नाम है.

विज्ञापन

नए रोल पर क्या बोले गांगुली?

नए रोल को लेकर गांगुली ने कहा कि ‘मैं सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. सीएबी में कोई विपक्ष नहीं है, हर कोई इस एसोसिएशन का हिस्सा है. हम सब मिलकर सीएबी और बंगाल क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे. गांगुली ने बताया कि वो कैसे बंगाल क्रिकेट को आगे ले जाएंगे. उन्होंने कहा भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच, टी20 वर्ल्ड कप और बंगाल प्रो टी20 लीग जैसे कई बडे इवेंट्स ईडन गार्डन्स में होने वाले हैं. मैं अपना बेस्ट देने की कोशिश करूंगा.

BCCI के अध्यक्ष पद की रेस में भी गांगुली का नाम

सौरव गांगुली खुद 2019 से 2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके बाद रोजर बिन्नी ने यह जिम्मेदारी संभाली थी. अब एक बार फिर 28 सितंबर को होने वाले बीसीसीआई चुनावों से पहले गांगुली का नाम चर्चा में है. उन्हेंCAB ने बीसीसीआई की AGM के लिए अपना प्रतिनिधि भी बनाया है. इसलिए उनके BCCI अध्यक्ष पद की रेस में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गई हैं.

विज्ञापन

बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 20-21 सितंबर को दाखिल किए जाना है. हालांकि गांगुली से जब बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर वापसी की संभावना पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा इस बारे में कोई अनुमान न लगाएं. गांगुली भले ही कुछ कहें, लेकिन रिपोर्ट्स ये दावा कर रही हैं कि उनका नाम एक बार फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की अध्यक्ष पद की रेस में है.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम की सरेआम ‘बेइज्जती’ से बौखलाए पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, बोले- ये कलंक जिंदगी भर रहेगा

विज्ञापन

T20 Asia Cup में कुलदीप यादव ने वो कर दिखाया, जो इतिहास बन गया, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola