Shubman Gill Runout: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश की आंख-मिचौली जारी है, जिसके चलते लगातार खेल बाधित हो रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है।
भारत ने 100 रनों का आंकड़ा भी नहीं छूआ है और तीन अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल सस्ते में आउट हुए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आंखें जमाने के बाद अपना विकेट तोहफे के तौर पर देखकर आउट हुए।
बिना देखे ही दौड़ पड़े शुभमन गिल
शुभमन गिल 21 रन बना चुके थे और क्रीज पर सेट दिखाई दे रहे थे। हर कोई कप्तान साहब से एक और बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा था। पारी के 28वें ओवर की दूसरी गेंद को गिल ने हल्के हाथों से शॉर्ट कवर की तरफ खेला। शॉट खेलते ही गिल रन लेने के लिए दौड़ पड़े। भारतीय कप्तान ने नॉन स्ट्राइक पर खड़े साई सुदर्शन की तरफ देखा भी नहीं और रन चुराने के लिए दौड़ पड़े।
सुदर्शन गिल को रन लेने से मना ही कर रहे थे, लेकिन तब तक शुभमन क्रीज से बहुत आगे निकल चुके थे। गिल रुके और वह पीछे की तरफ पलटकर क्रीज के अंदर जाने के लिए दौड़े, पर एटकिंसन का डायरेक्ट थ्रो उनसे पहले स्टंप पर जा लगा। गिल क्रीज से बहुत दूर रह गए और अपनी गलती की वजह से रनआउट होकर पवेलियन लौटे।
सस्ते में पवेलियन लौटे यशस्वी-राहुल
टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल 9 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर ही चलते बने। केएल राहुल ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन वह 14 रन बनाने के बाद क्रिस वोक्स की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए।
भारतीय टीम ने पांचवें टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग 11 में चार बड़े बदलाव किए हैं। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि ऋषभ पंत की जगह पर ध्रुव जुरैल को विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर उतारा है। करुण नायर की फिर से टीम में वापसी हुई है।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
52 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines