Shubhman Gill: आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने कमाल की बैटिंग की है। इस युवा खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से विरोधियों तक का दिल जीता है। सभी क्रिकेट दिग्गज इस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे उभरते हुआ सितारा बता रहे हैं। खास बात ये है कि 23 साल के गिल ने पिछले पांच महीनों के भीतर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शतक जड़े हैं। अब उन्होंने अपने आदर्श के बारे में भी बताया है।
गिल ने इन खिलाड़ियों को बताया अपना आदर्श
आईपीएल 2023 में बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन ने एएनआई से बातचीत की। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट और रोहित शर्मा को प्रेरणा श्रोत बताया। गिल ने कहा कि “सचिन सर, विराट भाई और रोहित भाई ने जिस पीढ़ी को प्रेरित किया है वह परे है। इस प्रकार की विरासत अमर है, आप वास्तव में उन्हें परिभाषित नहीं कर सकते हैं।
1983 के विश्वकप ने हमें बहुत प्रेरित किया
शुभमन गिल ने आगे कहा कि ‘अगर हमने 1983 का विश्व कप नहीं जीता होता, तो कोई सचिन होता? नहीं। अगर हम 2011 विश्व कप नहीं जीतते, तो क्या मैं उतना ही प्रेरित होता?” शायद हाँ या शायद नहीं भी”।
आईपीएल 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन
आईपीएल 2023 में शुभमन गिल का बल्ला खूब चला है। उन्होंने इस सीजन अब तक 16 मैच में 60.79 की औसत और 156.43 के स्ट्राइक रेट से 851 रन बनाए हैं। गिल इस सीजन तीन शतक और 4 अर्धशतक जड़े चुके हैं। खास बात ये है भी है कि आईपीएल 2023 का ऑरेंज कैप भी इन्हीं के पास हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
43 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines