Big Update Shreyas Iyer: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लेने के चक्कर में श्रेयस अय्यर को चोट लग गई थी. उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया था और 27 अक्टूबर 2025 को पता चला कि उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया. इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी और वो ICU में थे. इस चीज ने सभी भारतीय फैंस की चिंता बढ़ा दी थी. अब अय्यर की तबीयत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
अस्पताल में भर्ती श्रेयस अय्यर को लेकर अपडेट
श्रेयस अय्यर की हालत ज्यादा खराब हो गई थी और इसी कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. BCCI ने भी अपडेट देते हुए बताया था कि उनके डॉक्टर्स अय्यर की हालत पर नजर बनाए हुए हैं और वो पहले से ठीक हैं. अब क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अब ICU से बाहर आ चुके हैं. आईसीयू वाली खबर ने मुख्य रूप से अय्यर के फैंस को चिंता में डाल दिया था लेकिन अब घबराने की बात नहीं है. ICU से बाहर आने का अर्थ है कि अय्यर अब खतरे से बाहर हैं और वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे. बता दें कि BCCI अय्यर के माता-पिता को उनसे जल्द से जल्द मिलने की व्यवस्था कर रहा है.
ये भी पढ़ें:- वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, शतकवीर ओपनर पूरे टूर्नामेंट से बाहर!
अय्यर कब तक होंगे ठीक?
श्रेयस अय्यर की हालत भले ही पहले के मुकाबले सही है लेकिन अस्पताल से उनकी छुट्टी नहीं हुई है. वो अभी कुछ और दिनों तक हॉस्पिटल में समय बिताने वाले हैं और उनकी रिकवरी पर डॉक्टर्स की नजर है. नवंबर के अंत और दिसंबर की शुरुआत में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आयोजन होने वाला है. अय्यर का इसमें खेलना नामुमकिन सा नजर आ रहा है. उनका इतनी जल्दी ठीक होना मुश्किल है. हालांकि, जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला है और तब तक अय्यर की मैदान पर वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- सरफराज खान ने टीम इंडिया में ना सिलेक्ट होने पर तोड़ी चुप्पी! एक शब्द में दिया जवाब, खिलाड़ियों का भी मिला साथ
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines