हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup 2023: श्रेयस अय्यर ने लगाया इतना लंबा छक्का कि बन गया रिकॉर्ड, मैक्सवेल का घमंड हुआ चूर

अय्यर ने मुंबई में 106 मीटर का लंबा छक्का लगाते हुए इतिहास रच दिया है। वह वर्ल्ड कप 2023 में लंबा छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
Shreyas Iyer. (X)

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मुकाबले में भारत और श्रीलंका की टीम आमने-सामने है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी में एक खास उपलब्धि प्राप्त कर ली है। वह वर्ल्ड कप 2023 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

श्रेयस अय्यर से पहले यह खास रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मुकाबले में 104 मीटर का छक्का लगाया था। इस मुकाबले में कंगारू धुरंधर बल्लेबाज ने महज 24 गेंदों का सामना करते हुए 41 रन की ताबतोड़ पारी खेली थी। इस बीच उनके बल्ले से कई दर्शनीय शॉट निकले थे।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने एक झटके में तोड़ दिया रोहित, शाकिब और संगकारा का रिकॉर्ड, सचिन हैं अगला टार्गेट

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जमकर चल रहा है अय्यर का बल्ला:

श्रीलंका के खिलाफ मुंबई में श्रेयस अय्यर एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू टीम के लिए खबर लिखे जाने तक चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 34 गेंदों का सामना किया है। इस बीच उनके बल्ले से 135.29 की स्ट्राइक रेट से 46 रन निकले हैं। इस दौरान अय्यर ने एक चौका और तीन छक्के जड़े हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की स्थिति मजबूत:

मुंबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जरूर कैप्टन रोहित शर्मा (04) सस्ते में पवेलियन लौट गए, लेकिन ब्लू टीम के अन्य बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। युवा गिल 92 गेंद में 92 रन बनाने में कामयाब रहे, जबकि कोहली ने 94 गेंद में 88 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा केएल राहुल ने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद में 21 रन बनाए। ब्लू टीम के लिए मौजूदा समय में श्रेयस अय्यर (46) और सूर्यकुमार यादव (12) क्रीज पर हैं। स्कोर 41.3 ओवरों की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola