नई दिल्ली: टीम इंडिया के लिए लंदन से अच्छी खबर सामने आई है। श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को लंदन में अपनी सर्जरी पूरी कर ली है। वह इस साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 से पहले एक्शन में लौटने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वह जून में ओवल में होने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्जरी से उबरने और पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए उन्हें कम से कम 3 महीने की जरूरत होगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आए नजर
श्रेयस अय्यर हाल ही में पीठ की चोट से उबरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे-तीसरे और चौथे टेस्ट में नजर आए, लेकिन इसके बाद चोट फिर से उन्हें परेशान करने लगी। चौथे टेस्ट के सिर्फ 2 दिन खेलने के बाद ही वह बाहर हो गए। इस चोट ने उन्हें आईपीएल 2023 और डब्ल्यूटीसी फाइनल को मिस करने पर भी मजबूर कर दिया। शुरू में उन्होंने WTC फाइनल खेलने के लिए सर्जरी कराने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में वे इसके लिए राजी हो गए थे।
नंबर 4 के मजबूत बल्लेबाज
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी श्रेयस की चोट बड़ा झटका साबित हुई। वह इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते हैं। उनकी अनुपस्थिति में नीतीश राणा को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनाया गया था। श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और वनडे दोनों में नंबर 4 बल्लेबाज के रूप में खुद को मजबूत किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल अय्यर ने सभी प्रारूपों में 1609 रन बनाए। यह कैलेंडर वर्ष में एक भारतीय खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा और बाबर आजम-लिटन दास के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन थे।
संबंधित खबरें
तुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
13 mins ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
26 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
35 mins agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
1 hr agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines