Asia Cup 2023: अगस्त के अंत से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले पाकिस्तान के धाकड़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपने फॉर्म का प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड में खेले जा रहे ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में डेब्यू कर रहे शाहीद अफरीदी के साले ने आते ही कहर बरपाना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी टीम वेस्श फायर की ओर से खेलते हुए मैनचेस्टर ओरिजनल के खिलाफ शुरुआती दो गेंदों पर ही विकेट ले लिए।
और पढ़ें – वेस्टइंडीज से इंडिया लौट रहे ये खिलाड़ी, आयरलैंड दौरे पर भी नहीं जाएंगे
बारिश के चलते 40 गेंदों का हुआ मैच
द हंड्रेड टूर्नामेंट का ये मैच बारिश द्वारा प्रभावित हो गया। जिसके चलते इसकी शुरुआत में देरी हो गई। मैच केवल 40 गेंदो का हुआ। वेल्श के सलामी बल्लेबाज ल्यूक वेल (23 गेंदों में 57) ने तूफानी अर्धशतक लगाया और पहली पारी में अपनी टीम को 94/3 पर पहुंचा दिया। ग्लेन फिलिप्स (19) ने उन्हें मध्य क्रम में कुछ सहयोग प्रदान किया, जबकि अन्य ने ज्यादा योगदान नहीं दिया।गेंदबाजी विभाग में जोशुआ लिटिल ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए दो विकेट झटके।
शाहीन ने आते ही बरपाया कहर
दरअसल, शाहीन अफरीदी ने मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ द हंड्रेड के इस मुकाबले में पहली दो गेंदों पर दो बल्लेबाजों को lbw आउट किया। शाहीन ने पहली गेंद पर फिलिप साल्ट को और दूसरी गेंद पर लॉरी इवांस को चलता किया। हालांकि, 40-40 गेंदों के हुए इस मैच में अगली 8 गेंदों पर शाहीन अफरीदी ने कुल 24 रन लुटाए, जिसमें पांच चौके शामिल थे।
0/2 पर सिमटने के बाद, मैनचेस्टर के कप्तान जोस बटलर (37) ने मैक्स होल्डन (37) के साथ 63 रन की साझेदारी करके पारी को जारी किया और अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि, लक्ष्य अंततः पहुंच से थोड़ा बाहर साबित हुआ क्योंकि वे 40 गेंदों में केवल 85/4 तक ही पहुंच सके और नौ रन से मैच हार गए।
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
34 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines