हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज अहमद ने की एमएस धोनी की तारीफ, इंडिया-पाकिस्तान के प्लेयर्स के बीच रिश्तों पर दिया ये बयान

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmed MS Dhoni

नई दिल्ली: भारत में इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। कहा जा रहा है कि इंडिया-पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। हालांकि एशिया कप को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों के बीच गतिरोध चल रहा है। इस बीच पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने पाकिस्तानी और भारतीय क्रिकेटरों के बीच संबंधों पर बात की है। उन्होंने कहा- भारत और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं। अतीत में हम अक्सर एक-दूसरे के साथ खेला करते थे, जिससे खिलाड़ियों के बीच संबंध बेहतर हुए।

चैंपियंस ट्रॉफी जीतना सभी खिलाड़ियों के लिए एक महान क्षण

भारत ने दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण 2008 से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। प्रतिद्वंद्वियों के बीच आखिरी द्विपक्षीय श्रृंखला 2012 में हुई थी, जब पाकिस्तान ने सीमित ओवरों के मैचों के लिए भारत का दौरा किया था। पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों ने केवल ICC और ACC आयोजनों में एक-दूसरे का सामना किया है। सरफराज ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान एक बार फिर एक मेगा इवेंट में ट्रॉफी उठाएगा। उन्होंने कहा- 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतना सभी खिलाड़ियों के लिए एक महान क्षण था। मुझे उम्मीद है कि हम निकट भविष्य में एक और मेगा इवेंट जीतेंगे।

एमएस धोनी दुनियाभर के क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान और भारत के दिग्गज एमएस धोनी की भी सराहना की। उन्होंने कहा- जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो मोईन खान मेरे आदर्श थे। एमएस धोनी इन दिनों दुनियाभर के कई क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर के सबसे यादगार लम्हों पर भी बात की। उन्होंने कहा- अंडर-19 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतना मेरे करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है।

विज्ञापन

सरफराज पाकिस्तान के सफल कप्तानों में से एक हैं और 2016 से 2019 तक इस भूमिका में रहे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने 2017 में अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी जीती। साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान को लगातार 11 टी20 श्रृंखला जीत दर्ज करने का नेतृत्व किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola