हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

22 चौके और 21 सिक्स… बतौर ओपनर Sanju Samson ने ठोक दी है Asia Cup के लिए दावेदारी, गिल की बढ़ी टेंशन!

Sanju Samson: संजू सैमसन बतौर ओपनर एशिया कप 2025 के आगाज से ठीक पहले बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं। संजू ने शुभमन गिल की टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: एशिया कप 2025 के लिए जब टीम का ऐलान किया गया था, तो सिलेक्टर्स ने साफ कह दिया था कि टूर्नामेंट में ओपनर की भूमिका अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल निभाएंगे। इस फैसले की उसी समय से जमकर आलोचना हो रही है। वजह यह है कि बतौर ओपनर संजू सैमसन गजब की फॉर्म में दिखाई दिए हैं।

अब एशिया कप की शुरुआत से पहले संजू सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपनी प्रचंड फॉर्म भी दिखा रहे हैं। केरल क्रिकेट लीग 2025 में सैमसन का बल्ला आग उगल रहा है। हर इनिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज पहले से ज्यादा बेहतर और अटैकिंग बैटिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। संजू की हालिया फॉर्म को टीम मैनेजमेंट के लिए अब नजरअंदाज कर पाना कतई आसान नहीं होगा।

गजब की फॉर्म में संजू सैमसन

संजू सैमसन केरल क्रिकेट लीग 2025 में अब तक सिर्फ 4 मैचों में ही बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं। मगर उनके आंकड़े कमाल के रहे हैं। 4 मैचों में संजू का बैटिंग औसत 71 का है, जबकि वह 182 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की खबर ले रहे हैं। 285 रन अब तक सैमसन के बल्ले से निकल चुके हैं, जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल रही है।

विज्ञापन

पिछले तीन मैचों में संजू ने एक शतक और दो अर्धशतक जमाए हैं। गेंदबाज विकेटकीपर बैटर के आगे पानी मांगते हुए दिखाई दिए हैं। संजू के बल्ले से अभी तक 4 मैचों में ही 22 चौके और 21 गगनचुंबी सिक्स निकल चुके हैं। बतौर ओपनर उनकी इस फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन को दोगुना कर दिया है।

शुभमन गिल की बढ़ी टेंशन

संजू सैमसन की इस फॉर्म ने शुभमन गिल की टेंशन को जरूर बढ़ा दिया होगा। गिल लंबे समय बाद टी-20 टीम में लौटे हैं और उन्हें उपकप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मगर सैमसन अगर इसी तरह से टूर्नामेंट के आगाज से पहले धमाल मचाते रहे, तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर बैठाना बड़ा मुश्किल होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पिछली 10 पारियों में सैमसन तीन शतक जमा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी कमाल का रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola