IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 से पहले रियान पराग का अपना नया कप्तान बनाया है. पराग ने पिछले सीजन कार्यवाहक कप्तान की भूमिका निभाई थी. टीम इस सीजन संजू सैमसन के बिना खेलने वाली है. ऐसे में फैंस को उनकी कमी खलने वाली है. जिसके बारे में सीजन शुरू होने से पहले कप्तान रियान पराग से पूछा गया. उन्होंने अपनी टीम के पूर्व कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. पराग ने संजू की तुलना रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सुपरस्टार खिलाड़ियों से की है.
रियान पराग ने संजू सैमसन को लेकर दिया बड़ा बयान
संजू सैमसन के टीम से जाने के बाद कई खिलाड़ी कप्तानी की रेस में थे. हालांकि अंत में रियान पराग इस रेस में जीत गए. संजू सैमसन की टीम में जगह लेने के सवाल पर पीटीआई से रियान पराग ने कहा, ‘हमने कभी संजू सैमसन की जगह किसी और को लाने के बारे में नहीं सोचा. क्या आप रोहित शर्मा या विराट कोहली की जगह किसी और को ला सकते हैं? नहीं. उसी तरह, संजू भैया की जगह कोई नहीं ले सकता. हम उनके जैसे स्किल वाले किसी खिलाड़ी को आजमा सकते हैं या किसी और को उनकी जगह बल्लेबाजी करने के लिए कह सकते हैं, लेकिन उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. इस साल हमारा ध्यान बेहतर प्लान बनाने और मैचों को समाप्त करने पर है, जो हम पिछले सीजन में नहीं कर पाए थे.’
RIYAN PARAG ON SANJU SAMSON:
— Tanuj (@ImTanujSingh) March 19, 2026
– We never thought of replacing Sanju Samson. Can you replace Rohit Sharma or Virat Kohli? No. In the same manner, Sanju bhaiya is irreplaceable. We can try someone with a similar skill set or ask someone to bat in his position, but he cannot be… pic.twitter.com/viVXNcBWYg
ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में हुई इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री, IPL 2026 की तैयारी हुई तेज
रवींद्र जडेजा बने हैं राजस्थान की टीम का हिस्सा
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में संजू सैमसन गए, तो बदले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को दिग्गज रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन मिले हैं. हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम इन दोनों खिलाड़ियों के आने से ज्यादा बैलेंस में आ गई है. दोनों ही खिलाड़ी गेंद और बल्ले दोनों के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रह सकते हैं. पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम को ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी खली थी. ऐसे में इन खिलाड़ियों के आने से टीम बहुत ज्यादा मजबूत हो गई है. हालांकि एक बार फिर से सभी का ध्यान वैभव सूर्यवंशी पर ही रहने वाला है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं दुनिया के ये 7 दिग्गज खिलाड़ी, लिस्ट में 4 भारतीयों का नाम










