Rishabh Pant 7 Rules of life: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद धीरे-धीरे रिकवर हो रहे हैं। वह कभी ट्रेडमिल पर भागते हुए वीडियोज शेयर करते हैं तो कभी सीढ़ियां चढ़ते हुए…उनकी मेहनत रंग भी ला रही है, लेकिन दिमागी तौर पर उन्हें जो चीजें मजबूत बना रही हैं, उसका उन्होंने खुलासा करने की कोशिश की है। दरअसल, ऋषभ पंत ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। जिसमें उन्होंने जीवन के 7 मंत्र साझा करते हुए लिखा- इन्हें ट्राय करें- आप अच्छा महसूस करेंगे।
1. पंत ने जो पहला मंत्र शेयर किया है। उसमें लिखा है- अपने अतीत के साथ शांति बनाए रखें, ताकि यह आपके वर्तमान को परेशान न करे।
2. दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं, इससे आपको कोई लेना-देना नहीं है।
3. समय करीब- करीब सारे घाव भर देता है। इसे समय दें।
4. आपके अलावा आपकी खqशी पर किसी का कंट्रोल नहीं है।
5. अपने जीवन की दूसरों से तुलना करने और दूसरों का मूल्यांकन करने से बचें। आपको पता नहीं है कि उनकी यात्रा क्या है।
6. ज्यादा सोचना बंद करो। कई बार उत्तर न जानना भी ठीक रहता है।
7. मुस्कुराहट: दुनिया की सभी समस्याओं के मालिक आप नहीं हैं।
Rishabh Pant 7 Rules of Life
बता दें कि पंत ने एनसीए में फिटनेस हासिल करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदों का सामना किया। हालांकि वे कब तक वापसी करेंगे, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि पिछले साल जब ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने कार से रुड़की जा रहे थे तब हाइवे पर उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद से ही वह लगातार रिकवर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की राह मुश्किल
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
54 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
13 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines