Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले आई टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, Rishabh Pant फिर चोटिल, मैदान से जाना पड़ा बाहर

Rishabh Pant Injured: टीम इंडिया के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. दर्द से कराहते हुए पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Nov 8, 2025 11:55
Rishabh Pant

Rishabh Pant Injured: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में पंत एक बार नहीं, बल्कि तीन बार इंजर्ड हुए.

पहली बार गेंद पंत के सिर पर आकर लगी, इसके बाद बॉल उनके कोहनी पर लगी और फिर तीसरी बार बॉल उनके पेट पर आकर लगी, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़कर जाना पड़ा. पंत हाल ही में इंजरी से उबरने के बाद अभी टीम में लौटे हैं.

ऋषभ पंत चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ लगी चोट से उबरने के बाद ऋषभ पंत की अभी हाल ही में मैदान पर वापसी हुई थी. हालांकि, भारतीय फैन्स के लिए बुरी खबर यह है कि पंत एक बार फिर खुद को इंजर्ड करवा बैठे हैं. पंत को यह चोट अब साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में लगी है.

---विज्ञापन---

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को एक बार नहीं, बल्कि तीन दफा गेंद लगी, जिसके कारण उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. पीछे की तरफ शॉट खेलने के चक्कर में पहली गेंद पंत के सिर पर आकर लगी. इसके बाद एक गेंद ऋषभ के कोहनी पर लगी, तो तीसरी बार बॉल उनके पेट और हाथ पर आकर काफी तेज से लगी. पंत बीच मैदान पर दर्द में दिखाई दिए और फिजियो से बातचीत करने के बाद उन्होंने ग्राउंड छोड़कर जाने का फैसला किया. पंत की इंजरी कितनी गंभीर है इसका अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन पंत की इंजरी ने टीम इंडिया की टेंशन जरूर बढ़ा दी है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई है वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हुई है. पंत का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ खेले गए पहले अनौपचारिक मुकाबले में कमाल का रहा था। उन्होंने दूसरी इनिंग में 90 रनों की दमदार पारी खेली थी। पंत पिछले कुछ समय में इंजरी से काफी परेशान रहे हैं.

First published on: Nov 08, 2025 11:41 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.