हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022 से पहले MS Dhoni के पास पहुंचे थे ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या, फिर हुआ ये बड़ा बदलाव

विज्ञापन
MS Dhoni Rishabh Pant Hardik Pandya

नई दिल्ली: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले अपने तीसरे मुकाबले के लिए तैयारी कर रही है। टीम इंडिया दो मैच खेल चुकी है, हालांकि विकेटकीपर ऋषभ पंत को मौका नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि उन्हें तीसरे मैच में दिनेश कार्तिक की जगह शामिल किया जा सकता है। इस बीच पंत के बारे में एक खुलासा हुआ है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत के विश्व कप विजेता कप्तान एमएस धोनी ने हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ियों को टी 20 वर्ल्ड कप से पहले स्पेशल एडवाइस दी थी। दरअसल, पंत को अपने बल्ले से प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी से सलाह लेने के लिए पहुंचे थे।

अभी पढ़ें – T20 world cup 2022 point table : भारत की हार से बदल गया सेमीफाइनल के लिए प्वाइंट टेबल का पूरा गणित, जानिए PAK का अब क्या होगा

विज्ञापन

कुछ अंतर महसूस कर रहे हैं

एक सूत्र ने कहा, ‘धोनी ने उन्हें राउंड बॉटम यानी गोल तले वाले बल्ले को आजमाने के लिए कहा। वह धीरे-धीरे इसके अभ्यस्त हो रहे हैं। उनके बल्ले पर कर्व अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन वह कुछ अंतर महसूस कर रहे हैं।’ यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि पंत और हार्दिक दोनों अब नीचे की ओर कर्व वाले बल्ले का उपयोग कर रहे हैं।

हार्दिक और पंत सैंसपैरिल्स ग्रीनलैंड्स (एसजी) का बैट यूज करते हैं। कंपनी को टी 20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने के लिए राउंड बॉटम बैट बनाने के लिए कहा गया है। एसजी के प्रबंध निदेशक (एमडी) पारस आनंद ने बताया, “एमएस धोनी ने 2019 विश्व कप से पहले इस तरह के बल्ले का इस्तेमाल करना शुरू किया था। अब इन भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह का बल्ला मांगना शुरू कर दिया है।”

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs SA: साउथ अफ्रीका से कैसे हार गई टीम इंडिया? ये हैं 5 बड़े कारण

इस तरह करते हैं मदद

ये बैट बल्लेबाजों को किस तरह मदद करते हैं, इसके बारे में आनंद ने कहा: “खिलाड़ियों का दावा है कि यह शॉट मेकिंग के दौरान उन्हें मैदान की सभी दिशाओं तक पहुंचने में मदद करता है। एक फ्लैट बॉटम बल्ला अपेक्षाकृत क्लोज स्टांस का संकेत देता है जबकि राउंड बॉटम वाला बल्ला उन्हें खुला रुख रखने में मदद करता है। यदि कोई बल्ले के बॉटम शेव करता है और इसे गोल करता है, तो बल्ले का बेस मोटा होता है और नीचे अधिक मांस होता है।” इससे उन्हें शॉट में आसानी होती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola