Rinku Singh: आईपीएल 2023 में केकेआर के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है। आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर सुर्खियों में आए रिंकू सिंह ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है।
सुरेश रैना को मानते हैं आदर्श
रिंकू सिंह ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि वह बचपन से ही सुरेश रैना के फैन रहे हैं और MR. IPL को ही अपना आइडियल मानते हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सुरेश रैना मेरे आइडियल हैं। मैं लगातर रैना के सम्पर्क में रहा हूं। वह आईपीएल किंग हैं और वह अपने इनपुट मेरे साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने मेरे करियर में मेरी काफी मदद की है।
हरभजन सिंह की तारीफ की
रिंकू सिंह ने हरभजन सिंह की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि भज्जू पा (हरभजन सिंह) ने भी मेरे करियर में मेरी बहुत ज्यादा मदद की है। मैं उनके समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं और जब भी ऐसे बड़े खिलाड़ी आपके बारे में बात करते हैं, तो यह आपको खुद को और अधिक आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
टीम इंडिया में सिलेक्ट होने पर रिंकू सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘हर किसी का सपना होता है भारत के लिए खेलना, जर्सी पहनना। मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. क्योंकि जितना अधिक आप इसके बारे में सोचते हैं, आप अपने आप पर उतना ही अधिक बोझ डालते हैं। इसलिए मैं जिंदगी को एक समय में एक दिन के रूप में लेता हूं। लेकिन हां, जो भी प्रोफेशनल खेल अपनाता है वह एक ना एक दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व जरूर करना चाहता है।’
परिवार को समर्पित करेंगे टीम इंडिया की जर्सी
रिंकू सिंह के टीम इंडिया में सिलेक्ट होने से उनके परिवार का सपना पूरा हुआ है। रिंकू ने बताया कि ‘मैं इस बात को बहुत अच्छे से जानता हूं कि मुझे भारतीय जर्सी पहने देखकर मेरा परिवार, मेरे माता-पिता मुझसे ज्यादा खुश होंगे। वे सालों से इसका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने मेरा संघर्ष देखा है, उन्होंने मेरी मदद की है, मेरे हर उतार-चढ़ाव में वे मेरे साथ रहे हैं। इसलिए जिस दिन मैं भारतीय जर्सी पहनूंगा वह दिन उनके लिए समर्पित होगा।’
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
20 mins agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
1 hr agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
9 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
9 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
10 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
11 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines