IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दे दी। इस मैच में जहां एकतरफ चेजमास्टर विराट कोहली का जलवा देखने को मिला वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ खिलाड़ी हेनरी क्लासेन ने अपनी क्लास दिखाई और सभी को अपना मुरीद बना लिया। क्लासेन ने आईपीएल का अपना पहला शतक जड़ा। जिसके बाद कई खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की।
हेनरी क्लासेन को दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई
हेनरी क्लासेन की शतकीय पारी पर रिएक्ट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि – आईपीएल में ट्रेडिशनल और क्रिएटिव बल्लेबाजी का मिक्स देखा जाता है। आज क्लासेन ने शानदार ट्रेडिशनल बल्लेबाजी की। उनका फुटवर्क काफी बेहतरीन था, मेरे ख्याल से मौजूद समय में सबसे बेहतरीन, इसे देखने में मजा आया।’
और पढ़िए –SRH vs RCB: विराट कोहली की एक सेंचुरी से ध्वस्त हो गए ये रिकॉर्ड
वहीं वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा कि – ‘क्लासेन क्लासिक, हेनरी क्लासेन की बेहतरीन पारी, स्पीन के खिलाफ शानदर प्रदर्शन और एक दमदार आईपीएल शतक, ये गेम अच्छा होना चाहिए’। इसके अलावा इरफान पठान ने उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे बेस्ट प्लेयर बताया।
वे एक सुपर स्पेशल प्लेयर हैं- डी विलियर्स
हेनरी की पारी देख उनके ही देश के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स भी काफी खुश नजर आए। उन्होंने ट्वीट कर क्लासेन को सुपर स्पेशल खिलाड़ी बताया साथ ही उन्हें स्पिन का बेस्ट प्लेयर भी बताया। एब डी विलियर्स ने ट्वीट में लिखा कि ‘हेनरी क्लासेन एक स्पेशल खिलाड़ी हैं, स्पिन के खिलाफ मेरे ख्याल से सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक’ उन्होंने आगे लिखा कि- ये टॉप 5 शतकों में से एक है आईपीएल के और इस सीजन का अब तक का बेस्ट’
और पढ़िए –सेंचुरी ठोक कोहली ने अनुष्का को किया वीडियो कॉल, लाजवाब पारी पर वाइफ ने दिया ये रिएक्शन
हेनरी क्लासेन की विस्फोटक पारी
बता दें कि मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे क्लासेन ने शानदार शतकीय पारी खेली। हेनरी क्लासेन ने 51 गेंदों पर 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने स्पिनर्स की जमकर धुलाई की और 200 के स्ट्राइक रेट से खेले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines