RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। वे इस मैच में 3 विकेट लेते ही आईपीएल के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
भुवनेश्वर कुमार के पास मलिंगा को पीछे छोड़ने का मौका
भुवनेश्वर कुमार पिछले 12 सालों से आईपीएल में भाग ले रहे हैं और हमेशा से ही गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हैं। 158 आईपीएल खेल खेलने के बाद, भुवनेश्वर ने 7.36 की शानदार इकॉनमी रेट से 168 विकेट लिए हैं। ड्वेन ब्रावो और लसिथ मलिंगा के बाद आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले वे तीसरे तेज गेंदबाज हैं।
अगर इस मैच में भुवनेश्वर कुमार 3 विकेट ले लेते हैं तो वे इस लिस्ट में लसिथ मलिंगा को पछाड़ देंगे। मलिंगा के 170 विकेट हैं और वे दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। ऐसे में कुमार आईपीएल के दूसरे सबसे ज्यादा सफल तेज गेंदबाज बन सकते हैं। वहीं लिस्ट में टॉप पर ड्वेन ब्रॉवो मौजूद हैं। जिनके कुल 183 विकेट हैं।
शानदार फॉर्म में भुवनेश्वर कुमार
बता दें कि हैदराबाद के स्टार बॉलर भुवनेश्वर कुमार इस साल बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां टीम के दूसरे गेंदबाजों ने रन लुटाए हैं वहीं दूसरी ओर कुमार की इकोनॉमी 8 से भी कम है। उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में 14 विकेट झटके हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में 5 विकेट झटके थे और सभी को अपना मुरीद बना लिया था। हालांकि इस प्रदर्शन के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
7 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
12 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
33 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines