Rashid Khan: पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान पर हमला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारी नुकसान हुआ, जिसमें लगभग 400 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यह भी बताया जा रहा है कि अस्पतालों को तबाह कर दिया गया है और 250 से ज्यादा लोग चोटिल हो गए हैं. अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान ने अब पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक को लेकर गुस्सा दिखाया है.
राशिद खान ने एयरस्ट्राइक पर दुख जताया
एयरस्ट्राइक की खबर से राशिद खान दुखी नजर आए. उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से काबुल में नागरिकों के निधन को लेकर बहुत दुखी हूं. लोगों के घर, स्कूल और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना बहुत ज्यादा गलत है. खासकर रमजान के महीने में इस तरह की हरकत काफी दुख पहुंचा रही है.'
राशिद खान ने आगे कहा, 'यह सिर्फ नफरत बढ़ाएगा. मैं UN और मानवाधिकार एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वो इस मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं. मैं इस मुश्किल समय में अपने अफगानी लोगों के साथ खड़ा हूं. हम इस दुख के समय से बाहर निकलेंगे और एक देश के रूप में फिर आगे बढ़ेंगे. हम हमेशा से ऐसा करते आए हैं.'
ये भी पढ़ें:- धोनी से लेकर विराट तक… IPL 2026 के 6 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, गेंद-बल्ले से धमाल मचाकर युवाओं के छुड़ाएंगे पसीने!
मोहम्मद नबी ने भी जताया शोक
मोहम्मद नबी ने X पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की आलोचना की. उन्होंने कहा, 'काबुल में आज रात एक अस्पताल में लोगों की उम्मीद मिट गई. इलाज के लिए अस्पताल आए युवकों को पाकिस्तान मिलेट्री ने बम धमाके से मार दिया. मां गेट पर अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं. रमदान की 28वीं रात को उन लोगों की जिंदगी छिन गई.'
पाकिस्तान ने दावों को किया खारिज
पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक के सारे आरोपों को खारिज कर दिया है और बताया है कि उन्होंने हमला आतंकवादियों के अड्डों पर हमला किया था, नागरिकों पर नहीं. काबुल में हवाई हमला उस समय हुआ, जब खबर सामने आई कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर गोलीबारी हुई. फरवरी से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है और अब यह मामला बढ़ता जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, IPL के इन दो दिग्गजों को नहीं मिली जगह
Rashid Khan: पाकिस्तान ने फिर से अफगानिस्तान पर हमला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारी नुकसान हुआ, जिसमें लगभग 400 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यह भी बताया जा रहा है कि अस्पतालों को तबाह कर दिया गया है और 250 से ज्यादा लोग चोटिल हो गए हैं. अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान ने अब पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक को लेकर गुस्सा दिखाया है.
राशिद खान ने एयरस्ट्राइक पर दुख जताया
एयरस्ट्राइक की खबर से राशिद खान दुखी नजर आए. उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया. उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से काबुल में नागरिकों के निधन को लेकर बहुत दुखी हूं. लोगों के घर, स्कूल और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना बहुत ज्यादा गलत है. खासकर रमजान के महीने में इस तरह की हरकत काफी दुख पहुंचा रही है.’
राशिद खान ने आगे कहा, ‘यह सिर्फ नफरत बढ़ाएगा. मैं UN और मानवाधिकार एजेंसियों से अनुरोध करता हूं कि वो इस मामले की जांच करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं. मैं इस मुश्किल समय में अपने अफगानी लोगों के साथ खड़ा हूं. हम इस दुख के समय से बाहर निकलेंगे और एक देश के रूप में फिर आगे बढ़ेंगे. हम हमेशा से ऐसा करते आए हैं.’
ये भी पढ़ें:- धोनी से लेकर विराट तक… IPL 2026 के 6 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, गेंद-बल्ले से धमाल मचाकर युवाओं के छुड़ाएंगे पसीने!
मोहम्मद नबी ने भी जताया शोक
मोहम्मद नबी ने X पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘काबुल में आज रात एक अस्पताल में लोगों की उम्मीद मिट गई. इलाज के लिए अस्पताल आए युवकों को पाकिस्तान मिलेट्री ने बम धमाके से मार दिया. मां गेट पर अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं. रमदान की 28वीं रात को उन लोगों की जिंदगी छिन गई.’