IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने कर दिए इरादे जाहिर, नेट में दिखाया 'ढाई किलो के हाथों' का दम

Virat Kohli In Net Session: विराट कोहली के चाहने वाले एक बार उन्हें मैदान में चौके छक्के लगाते हुए देख पाएंगे, इसके लिए खुद इस बैटिंग सुपरस्टार ने तैयारी शुरू कर दी है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के नेट सेशन में वो चौके-छक्के लगाते हुए नजर आए.

Virat Kohli RCB

Virat Kohli

Virat Kohli Net Practice: आरसीबी के सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली आईपीएल 2026 सीजन से पहले पहली बार टीम के नेट्स में उतरे. जहां उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी का ट्रेलर दिखाया, ऐसा लग रहा है कि इस किंग ने टूर्नामेंट के 19वें एडिशन से पहले अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं. बैंगलोर की टीम इस साल अपने कैंपेन की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुरू करेगी.

विज्ञापन

नेट सेशन में दिखा दम

विराट कोहली बुधवार 18 मार्च को अपनी आईपीएल टीम से जुड़े और तुरंत एक्शन में आ गए. उन्हें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नेट्स में बैटिंग करते देखा गया. नेट सेशन के दौरान कोहली पूरी लय में थे, उन्होंने खुलकर हाथ चलाए और अग्रेसिव बैटिंग की. उन्होंने पैरों का इस्तेमाल करते हुए और पिच पर आगे बढ़कर कुछ बड़े शॉट्स लगाए. कोहली क्रीज में पीछे रहकर भी कुछ बड़े शॉट्स लगाते दिखे, जिससे उनकी पीछे रहकर भी बड़े शॉट्स खेलने की काबीलियत का पता चलता है.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का इंतजार

विराट कोहली के साथ-साथ आरसीबी के सीजन से पहले के पहले प्रैक्टिस सेशन में मौजूद कुछ अन्य बड़े नामों में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या, बैटर देवदत्त पडिक्कल और सीनियर पेसर भुवनेश्वर कुमार शामिल थे. कप्तान रजत पाटीदार सहित कई खिलाड़ी अभी टीम से नहीं जुड़े हैं. हालांकि वो जल्द कैंप में शामिल हो जाएंगे.

विज्ञापन

2025 में खिताबी जीत

पिछले साल आरसीबी को पहली आईपीएल ट्रॉफी जिताने में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी. टाइटल विक्ट्री में उनका योगदान बहुत बड़ा था, क्योंकि उन्होंने 15 मैचों में तकरीबन 145 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे, जिसमें 8 अर्धशतक शामिल थे. जिस तरह से कोहली प्रैक्टिस कर रहे हैं ऐसा लगता है कि वो 28 मार्च से मैदान में तूफान मचाने वाले हैं. भले ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी वो इस सबसे छोटे फॉर्मेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ