Rajat Patidar Double Century: आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार एक के बाद एक धांसू प्रदर्शन से जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. मध्य प्रदेश के कप्तान बनाए जाने के बाद से रजत का बल्ला खूब बोल रहा है. रणजी ट्रॉफी 2025 का आगाज भी रजत ने अपने ही अंदाज में किया है. उन्होंने पंजाब के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में जोरदार दोहरा शतक जमाया.
332 गेंदों का सामना करने के बाद रजत 205 रन ठोक चुके हैं और अभी भी क्रीज पर बरकरार हैं. रजत की पारी के बूते मध्य प्रदेश बेहद मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और टीम ने 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है.
रजत ने ठोकी डबल सेंचुरी
पंजाब द्वारा बनाए गए 232 रनों के जवाब में मध्य प्रदेश की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. टीम ने अपने तीन विकेट सिर्फ 98 के स्कोर पर गंवा दिए. इसके बाद मैदान पर उतरे कप्तान रजत पाटीदार. रजत ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और शुभम शर्मा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई. शुभम के पवेलियन लौटने के बाद रजत को वेंकटेश अय्यर का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 147 रन जोड़े. वेंकटेश 73 रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें: ‘मुझसे बोलते तो मैं जवाब देता…’ Mohammed Shami के तीखे बयान पर आया अजित आगरकर का पहला रिएक्शन
हालांकि, रजत एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने सेंचुरी के बाद अपना दोहरा शतक भी पूरा किया. 205 रनों की नाबाद पारी में रजत अब तक कुल 26 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा चुके हैं. कप्तान की बेमिसाल इनिंग के बूते मध्य प्रदेश की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 519 रन लगा दिए हैं. रजत के साथ अरशद खान भी 60 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट को लेकर ट्रैविस हेड का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर कह दी ये बात
जबरदस्त फॉर्म में रजत
रजत पाटीदार के लिए यह साल कमाल का रहा है. आरसीबी को आईपीएल का खिताब दिलाने के बाद बतौर कप्तान रजत ने दिलीप ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था. उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया था. वहीं, फाइनल में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी.
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
23 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
34 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines