हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वर्ल्ड कप से पहले स्टार बल्लेबाज ने चौंकाया, अचानक किया संन्यास का ऐलान

विज्ञापन
quinton de kock retirement

Quinton de Kock ODI Retirement: साउथ अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। डी कॉक ने विश्व कप के बाद एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। खास बात यह है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने वर्ल्ड कप के लिए हाल ही टीम चुनी है। इसके कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया।

 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 से दिया गया आराम 

साउथ अफ्रीका ने 15 सदस्यीय विश्व कप टीम चुनी है। जिसमें डी कॉक को शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा करेंगे। डी कॉक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई T20 इंटरनेशनल सीरीज से आराम दिया गया था। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त मिली। उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि अब उन्हें 7 सितंबर से शुरू होने वाले 5 मैचों की वनडे सीरीज में खेलने के लिए तैयार किया गया है।

https://twitter.com/ProteasMenCSA/status/1698989565283856422

विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट से भी इसी तरह संन्यास लेकर चौंका चुके हैं डी कॉक

उन्होंने आखिरी बार जुलाई में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) खेला था। डी कॉक ने अपने वनडे करियर में अब तक 140 मैचों में 44.85 की औसत से 5966 रन बनाए हैं। इसमें 17 शतक और 29 अर्धशतक शामिल हैं। डी कॉक ने इससे पहले दिसंबर 2021 में टेस्ट से भी अचानक संन्यास का ऐलान कर चौंका दिया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम: 

टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जैनसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रेसी वैन डेर डूसेन।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola