हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

क्या रद्द हो जाएगा पाकिस्तान सुपर लीग 2026? डेविड वॉर्नर सहित सभी विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी  

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत 28 फरवरी से होनी है. हालांकि इसके पहले ही लीग पर बड़ा संकट मंडरा रहा है. पहले ही बड़े खतरों के टूर्नामेंट बिना दर्शकों के सिर्फ 2 शहर में ही खेला जाने वाला है. अब पाकिस्तानी आर्म्ड ग्रुप ने टूर्नामेंट के दौरान हमला करने की धमकी दी है.

विज्ञापन
Pakistan Armed Group Threatens PSL 2026

PSL 2026: आईपीएल 2026 के साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग की भी शुरुआत हो रही है. एक तरफ जहां आईपीएल की फ्रेंचाइजी लीग शुरू होने से पहले फैंस के साथ बड़े-बड़े इवेंट कर रही है, तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग बिना फैंस के सिर्फ 2 शहरों में खेला जाना है. इस लीग पर बड़ा संकट मंडरा रहा है. अब पाकिस्तान के एक आर्म्ड ग्रुप ने डेविड वॉर्नर सहित सभी विदेशी खिलाड़ियों को धमकी दी है. अगर इस सीजन में वो खेले, तो कुछ बड़ा अटैक हो सकता है. 

पाकिस्तान सुपर लीग पर मंडरा रहा है खतरा 

मौजूदा समय में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग चल रही है. जहां पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में अटैक करके 400 लोगों को मार दिया है. जिसके बाद से ही अफगानिस्तान बदला लेना चाहता है. जिसके डर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल 2026 को बिना फैंस के आयोजित करने का फैसला किया. हालांकि अब स्थिति और ज्यादा खराब हो गई. अब पाकिस्तानी आर्म्ड ग्रुप तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के जमात उल अहरार ने इस लीग में हिस्सा ले रहे विदेशी खिलाड़ियों को अपना नाम वापस लेने की हिदायत दी है. दरअसल ये ग्रुप पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान अटैक करने का प्लान बना रहे हैं. ऐसे में वो नहीं चाहते हैं कि विदेशी खिलाड़ी मारे, जिससे मुद्दा इंटरनेशनल बन जाए. 

ये भी पढ़ें: 54 साल के मैथ्यू हेडन ने शिवम दुबे को जड़ा हैट्रिक छक्का, एमएस धोनी भी हुए हैरान

विज्ञापन

जमात उल अहरार के कमांडर ने दी धमकी 

पाकिस्तानी आर्म्ड ग्रुप तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के जमात उल अहरार के कमांडर ने द संडे गार्जियन से बात करते हुए, ‘हम संबंधित क्रिकेट बोर्डों को सलाह देना चाहते हैं कि वे अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान न भेजें. अगर उनके साथ कुछ होता है, तो यह हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी. हमने पहले ही अपनी चेतावनी जारी कर दी है. हम अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन हम मैच नहीं होने देंगे. हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेंगे कि टूर्नामेंट बाधित हो और खिलाड़ी मैदान में न उतरे.’

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR में अचानक हुई स्टार गेंदबाज की एंट्री, आकाशदीप की लेगा जगह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola