IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ही वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू करने वाली है. जिसके कारण ही इस सीरीज पर सभी की नजरें रहने वाली है. टीम इंडिया गेंदबाजी में इस सीरीज के दौरान युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है. जिससे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ियों का बैकअप तैयार किया जा सके. अब इस बारे में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने खुलकर बात की है. इसके अलावा उन्होंने फॉर्मेट बदलने को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया बड़ा बयान
हाल के समय में प्रसिद्ध कृष्णा तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं. टेस्ट फॉर्मेट में उनकी जगह पक्की नजर आ रही है. जिसके बारे में मैच शुरू होने से पहले कृष्णा ने कहा, ‘हम काफी समय से इस लेंथ पर काम कर रहे हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि खेल में भी इसका असर दिख रहा है. हमारा मकसद थोड़ी फुल लेंथ पर गेंदबाजी करना और उस लेंथ पर गेंद डालना है जहां बल्लेबाजों को फैसले लेने में मुश्किल हो. (वाइट बॉल के लिए बदलाव) बदलाव मुख्य रूप से अप्रोच और माइंडसेट से संबंधित है.’
तीनों फॉर्मेट में होने वाले बदलावों के बारे में प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘हमने टी20 खेले, फिर एक टेस्ट मैच खेला और अब हम वाइट बॉल के क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. जैसा कि मैंने टेस्ट से पहले कहा था. यह स्थिति, फॉर्मेट और खेल की मांगों के अनुसार ढलने की बात है. मेरे लिए यह कसी हुई गेंदबाजी करने, रन रोकने और बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करने के बारे में है. यह बहुत महत्वपूर्ण है.’
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका, ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को शर्मसार करने को तैयार
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को लेकर बोले प्रसिद्ध कृष्णा
अक्टूबर 2027 से आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है. ऐसे में अब टीम इंडिया का हर वनडे मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. जिसके बारे में बोलते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, ‘एक टीम के रूप में, हम काफी समय से इस फॉर्मेट में साथ खेल रहे हैं, इसलिए हम एक-दूसरे की भूमिकाओं को अच्छी तरह समझते हैं. ये मैच हमें सही कॉम्बिनेशन खोजने और विश्व कप से पहले सही लय बनाने में मदद करेंगे. हमें यह भी सीखने को मिलता है कि क्या कारगर है, किसमें सुधार किया जा सकता है और टूर्नामेंट में हम किन बातों को आगे बढ़ा सकते हैं.’
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup में वैभव सूर्यवंशी का पुराना रिएक्शन हुआ वायरल, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बना इसकी वजह
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
30 mins agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
55 mins agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
1 hr agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
2 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
3 hrs agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
4 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines