Mohammad Rizwan Century in India PAK vs NZ Warm Up Match: पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल किया है। शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वार्मअप मैच में रिजवान ने शानदार शतक ठोक डाला। इसी के साथ मोहम्मद रिजवान ने भारत की जमीन पर अपना पहला शतक पूरा किया। वह वर्ल्ड कप 2023 स्क्वाड के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने वार्मअप मैचों में शतक जमाया।
https://twitter.com/ICC/status/1707729068488282590
मोहम्मद रिजवान ने 94 गेंदों में सेंचुरी जमाई। उन्होंने अपनी शानदार पारी के दौरान 9 चौके-2 छक्के ठोके। इसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। बता दें कि वार्मअप मैचों के रन भले ही इंटरनेशनल करियर में काउंट नहीं किए जाएंगे, लेकिन रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी तैयारी बता दी है।
बाबर आजम ने जड़े 80 रन
वहीं कप्तान बाबर आजम ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 84 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक कुल 80 रन जड़े। हालांकि वह शतक से चूक गए। उन्हें मिचेल सेंटनर ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। पाकिस्तान ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शानदार रन बनाए हैं। सऊद शकील ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक जल्दी आउट हो गए। शफीक ने 14 और इमाम ने 1 रन बनाया।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: 13 का क्या होगा बाबर आजम? भारत में खेले हैं पाकिस्तान Squad के सिर्फ 2 खिलाड़ी
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1707729703413665816
रिजवान ने वनडे में जड़े हैं 2 शतक
रिजवान के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 65 मैचों में 36.80 के औसत से 1693 रन जड़े हैं। इसमें 2 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। रिजवान तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने वाले पाकिस्तान के चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं। अब तक बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और अहमद शहजाद ने ही टी-20 में शतक जड़ा है। बाबर के साथ उन्होंने कई शानदार साझेदारियां भी की हैं।
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines