ODI World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का ऐलान कर दिया गया है। 5 अक्टूबर से क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज होगा। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक अपनी टीम भारत भेजने को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। पीसीबी कह रहा है कि वो अपनी सरकार से मंजूरी लेने के बाद ही टीम को भारत भेजने का फैसला सुनाएगा। इसे लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने बोर्ड के नखरों पर जमकर भड़ास निकाली है।
और पढ़िए – पाकिस्तान टीम नहीं बन पाएगी चैंपियन, इस भारतीय दिग्गज ने बताई बड़ी वजह
पाकिस्तान टीम को मिलेगा फायदा
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ‘जब अहमदाबाद में दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा तो दबाव भारतीय टीम पर ज्यादा होगा। मैंने न्यूज चैनल और यूट्यूब पर सुना कि पाकिस्तान अपने मैच अहमदाबाद और एक अन्य स्थान पर नहीं खेलना चाहता। क्यों नहीं? वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी का कार्यक्रम पाकिस्तान के लिए फायदेमंद है। अगर अहमदाबाद में सवा लाख लोग मैच देखने आएंगे तो दबाव पाकिस्तान पर नहीं बल्कि भारत पर होगा। अगर भारत पाकिस्तान में एशिया कप के लिए आए तब दबाव पाकिस्तान पर हो सकता है।’
ये कोई लोकल टूर्नामेंट नहीं है
बासित अली बोर्ड पर भड़ास निकालते हुए कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि लोग ये साधारण बात क्यों नहीं सोच सकते। अफगानिस्तान की टीम कमजोर है, लेकिन उसके पास अच्छी स्पिनर्स है। मगर जो भी कार्यक्रम तय होगा उसमें खेले। यह बकवास है। मैं लगातार सुन रहा हूं कि पाकिस्तान को अनुमति नहीं मिले। निश्चित ही उन्हें मिलेगी, क्योंकि यह कोई स्थानीय टूर्नामेंट नहीं बल्कि वर्ल्ड कप है।’
15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मैच
दरअसल, भारत और पाकिस्तान टीम के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर अभी कुछ नहीं कहा है। इसके अलावा पाकिस्तान ने अपने मैचों के स्थान बदलने की भी मांग की थी, जिसे आईसीसी ने बाद में रिजेक्ट कर दिया था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
13 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
21 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
4 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines