IND vs ENG: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा है। मेजबान टीम की हालत खस्ता है और 3 बल्लेबाज सिर्फ 72 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट चुके हैं। भारतीय टीम ने अपनी दूसरी इनिंग 427 रन बनाने के बाद घोषित की। पहली पारी में 180 रनों की बड़ी लीड होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट द्वारा इनिंग डिक्लेयर करने में दिखाई गई देरी का फैसला हर किसी की समझ से परे नजर आया। टीम इंडिया ने टेस्ट के चौथे दिन टी-ब्रेक के बाद भी एक घंटा बल्लेबाजी की थी। टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने पारी को देर से घोषित करने का कारण बताया है।
क्यों देर से घोषित की पारी?
मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए कहा, “हमने पारी को घोषित करने को लेकर दिन में काफी चर्चा की थी। यह अभी भी एक अच्छी विकेट है। हमारे बल्लेबाज आखिर में भी काफी आसानी से बल्लेबाजी कर रहे थे। हमारे बैटर्स 4 से 5 रन की औसत से रन बना रहे थे। आप मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। हम खुद को आरामदायक पोजीशन में रखना चाहते थे और उन्हें 20 से 25 ओवर बल्लेबाजी कराकर कुछ विकेट चटकाना चाहते थे। हम ऐसा करने में सफल रहे, जो हमारे लिए बोनस है।”
गिल ने खेली एक और धांसू पारी
पहली इनिंग में 269 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। गिल ने 162 गेंदों में 161 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान गिल ने 13 चौके और 8 सिक्स जमाए। शुभमन एक ही टेस्ट मैच में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बने। गिल के अलावा ऋषभ पंत का भी बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 58 गेंदों में 65 रन जड़े। वहीं, रविंद्र जडेजा 69 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम ने दूसरी पारी 427 रन बनाने के बाद घोषित की और इंग्लैंड के सामने 608 रनों का लक्ष्य रखा।
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
11 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
23 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines