Mitchell Starc Retirement: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अचानक टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 2026 विश्व कप से पहले स्टार्क का यूं संन्यास लेने का फैसला हर किसी की समझ से परे नजर आया। स्टार्क का टी-20 करियर लाजवाब चल रहा था और वह 65 मैचों में 79 विकेट निकाल चुके हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल है कि कंगारू फास्ट बॉलर ने अचानक रिटायरमेंट लेने का निर्णय क्यों लिया? इस सवाल का जवाब अब खुद स्टार्क ने दे डाला है।
स्टार्क ने तोड़ी रिटायरमेंट लेने पर चुप्पी
मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट डॉट कॉम एयू के साथ बातचीत करते हुए अपने रिटायरमेंट के फैसले पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया, “मैंने इसके बारे में कुछ समय सोचा। मुझे लगा कि टी-20 से संन्यास लेने का यह सही टाइम है। मैं 35 साल का हो चुका हूं। टेस्ट क्रिकेट हमेशा ही मेरे लिए सबसे ऊपर रहा है और वह हमेशा ही मेरी पहली पसंद रहेगा। मैं अपनी बॉडी को वो सबकुछ देना चाहता हूं, जिसे मैं लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकूं। मुझे लगा कि टेस्ट में लंबे करियर के लिए मुझे किसी एक फॉर्मेट की कुर्बानी देनी होगी।”
स्टार्क ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मैं अभी वनडे टीम में काफी योगदान दे सकता हूं। मैं अपने शरीर को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार रखना चाहता हूं। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि मैं अपनी अच्छी फॉर्म को भी बरकरार रखना चाहता हूं, जिससे मैं विश्व कप 2027 की टीम में फिट बैठ सकूं।”
स्टार्क का टी-20 करियर
मिचेल स्टार्क ने रिटायरमेंट का ऐलान करने से पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 65 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 79 विकेट अपने नाम किए। 20 रन देकर 4 विकेट स्टार्क का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। टी-20 में उनका बॉलिंग इकोनॉमी 7.74 का रहा।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
21 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines